राजनांदगांव में महिला की संदिग्ध मौत का मामला, विसलिंग वुड्स रिसोर्ट किया गया सील; 3 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव में युवती की मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार.
CG News: राजनांदगांव के थाना सोमनी क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विसलिंग वुड्स रिसोर्ट को सील कर दिया है. साथ ही मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने के पश्चात दिनांक 18 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री, राजनांदगांव से प्राप्त सूचना पर थाना सोमनी में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई थी. मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया और घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया.
जबरन शराब पिलाकर रिसॉर्ट ले जाने के बाद रेप किया
जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, मृतका के परिजनों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन से यह तथ्य सामने आया कि आरोपी आशुतोष उर्फ आशु, छत्रपाल उर्फ बल्लू और घनश्याम बेलचंदन द्वारा मृतका को बहला-फुसलाकर रायपुर ले जाते समय रास्ते में जबरन शराब पिलाई थी. पहले रायपुर क्लब ले जाना और वापस विसलिंग वुड्स रिसार्ट मनगटा में मदहोशी हालत में 24 वर्षीय युवती के साथ रेप किया. शारीरिक संबंध स्थापित किया गया, जिससे मृतका को चोटें भी आईं.
आरोपी ने जुर्म कबूल किया
प्रकरण में अपराध धारा 64, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया.
आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा , घटना से संबंधित विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को भी नियमानुसार सील किया गया है. प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें: korea: ‘किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और माफियाराज बर्दाश्त नहीं’, तिहरे हत्याकांड में गजेंद्र यादव का बड़ा बयान