Bhilai: NH-53 पर बड़ा हादसा टला, CNG टैंकर में अचानक हुआ लीकेज, मचा हड़कंप
Bhilai: एनएच-53 पर डी मार्ट के पास शनिवार रात करीब 9 बजे CNG टैंकर से अचानक गैस लीकेज होने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सीडीआरएफ और एनएचएआई की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया.
Bhilai: एनएच-53 पर डी मार्ट के पास शनिवार रात करीब 9 बजे CNG टैंकर से अचानक गैस लीकेज होने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सीडीआरएफ और एनएचएआई की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया. टैंकर के पास ही अस्पताल और मैरिज पैलेस होने के कारण एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए बाईपास पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई.
खबर में अपडेट जारी है…