Durg News: दुर्ग के चरोदा में रावण दहन की तैयारी पूरी, 55 फीट ऊंचे पुतले का होगा दहन
चरोदा रावण भाटा की तैयारी पूरी
Durg News: देशभर में विजयादशमी को लेकर जश्न का माहौल है. आज असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व मनाया जाएगा और इस खास मौके पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा. जगह-जगह छोटे-बड़े रावण के पुतले तैयार किए गए हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के दुर्ग के चरोदा स्थित रावण भाटा जोन 2 मैदान में रावण दहन की पूरी तैयारी ह चुकी है. मैदान में बाजार भी लगा हुआ है और अब रात में रावण दहन की तैयारी अंतिम पड़ाव पर है.
61 सालों से हो रहा है आयोजन
बता दें कि चरोदा के मैदान में पिछले 61 सालों से रावण दहन किया जा रहा है. हर साल की तरह इस साल भी कारीगरों द्वारा 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है. आज रावण दहन से पहले ही मैदान में मेले की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. प्रसाद के तौर पर मिठाइयां बनना भी शुरू हो गई हैं. वहीं रात में रावण दहन के लिए डेकोरेशन लाइट, सजावट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है.
भव्य आतिशबाजी होगी आकर्षण का केंद्र
मैदान के चारों तरफ बड़े-बड़े लेजर साउंड सिस्टम लगाए गए हैं, जो जेन-जी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे. आतिशबाजी की बात करें तो काकीनाडा पटाखों का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पटाखे भी लगाए गए हैं. मतलब यहां भव्य आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी. हर साल चरोदा के इस मैदान में रावण दहन देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. दूर-दराज से लोग अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के साथ इस विशाल रावण दहन को देखने आते हैं.
ये भी पढ़ें-Dussehra 2026: दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण का पुतला, बल्कि होती है पूजा, जानिए इसके पीछे की मान्यता
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बता दें कि रात के समय चरोदा मैदान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ सकती है. ऐसे में अफरा-तफरी का माहौल बन सकता है, क्योंकि इसी मैदान में मेला भी लगा हुआ है. हालांकि, भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कि गए हैं. अगर आप रावण दहन के साथ-साथ कुछ खरीदना भी चाहते हैं, तो मैदान में लगे मेले से खरीद सकते हैं.