राजनांदगांव में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, नीट पेपर लीक को लेकर जताया विरोध

Rajnandgaon Protest: राजनांदगांव के मानव मंदिर चौक में आज कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. पार्टी का आरोप है कि सरकार भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम है और NEET जैसे एग्जाम लीक होने से बच्चों का भविष्य खतरे में है.
rajnandgaon cockroach Janata Party protest neet paper leak

राजनांदगांव: कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Rajnandgaon Protest: दिल्ली समेत देश भर के कई शहरों में पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन हुए. जहां जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई.

वहीं, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के मानव मंदिर चौक में आज कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. पार्टी का आरोप है कि सरकार भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम है और NEET जैसे एग्जाम लीक होने से बच्चों का भविष्य खतरे में है.

पेपर लीक से अंधकार में लाखों छात्रों का भविष्य

मानव मंदिर चौक में जमा हुए जनता कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और सरकार इसे संभालने में नाकाम रही है. पार्टी ने NEET परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया. उनका कहना है कि पेपर लीक की वजह से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया है.

ये भी पढें: Durg: दुर्ग के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि “नेता सब भ्रष्ट हैं” और कहा कि अब युवाओं को ही आगे आकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी. जनता कॉकरोच पार्टी ने सरकार से मांग की कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और छात्रों को न्याय मिले.

ज़रूर पढ़ें