Rajnandgaon: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, साइबर पुलिस ने गुजरात से आरोपी को दबोचा

Rajnandgaon Rape Case: पुलिस विभाग से मिली ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, आरोपी रौनक सूरत से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंचा. वहां उसने एक किसी प्राइवेट होटल में कमरा बुक किया और साजिश के तहत पीड़िता को मिलने के बहाने उस होटल में बुलाया. पीड़िता के वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
symbolic image

सांकेतिक इमेज

Rajnandgaon Rape Case: राजनांदगांव साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ठगी करने वाले आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने कैंसर पीड़ित होने का झांसा देकर पीड़िता से 2 लाख 19 हजार 500 रुपये की ठगी की थी और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था.

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जीता भरोसा

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 19 वर्षीय रौनक के रूप में हुई है, जो सूरत के वराछा स्थित खोडियार नगर रोड पर अश्विन सोसायटी-2 का निवासी है. रौनक ने इंस्टाग्राम पर पीड़िता से दोस्ती की थी. उसने धीरे-धीरे पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया और उसका विश्वास जीत लिया.

होटल में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग

पुलिस विभाग से मिली ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, आरोपी रौनक सूरत से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंचा. वहां उसने एक किसी प्राइवेट होटल में कमरा बुक किया और साजिश के तहत पीड़िता को मिलने के बहाने उस होटल में बुलाया. पीड़िता के वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने वारदात के दौरान अपने मोबाइल फोन से पीड़िता के कुछ निजी फोटो और अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए.

इसके बाद जब पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ और उसने आरोपी से अपने दिए हुए पैसे वापस मांगे तो आरोपी असली रंग में आ गया. उसने पीड़िता को पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया और मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए निजी फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें-बिलासपुर: दस्तावेज सही मिलने पर 23 संदिग्ध बांग्लादेशी रिहा, 2 को डिपोर्ट करने की तैयारी

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

पीड़िता की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. पूछताछ में पीड़िता के बयान के आधार पर BNS की धारा 69 और 351(1) जोड़ी गई. एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन, पर टीम गठित की गई. तकनीकी साक्ष्य और लोकेशन के आधर पर सूरत से आरोपी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर मोबाइल, सिम और ATM कार्ड जब्त किया गया. सूरत कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को राजनांदगांव लाया गया है.

ज़रूर पढ़ें