Naxal Encounter: डेडलाइन से पहले सुकमा में बड़ी मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Naxal Encounter: डेडलाइन से पहले सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगलों में हो रही है, जिसमें 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया है.
Naxal Encounter

नक्सल मुठभेड़

Naxal Encounter: डेडलाइन से पहले सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगलों में हो रही है, जिसमें 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया है.

सुकमा में मुठभेड़, PPCM मूचाकी कैलाश ढेर

मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने .303 राइफल भी बरामद की है. इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. जवान जंगल में नक्सलियों की घेराबंदी में जुटे हैं.  इस पूरे ऑपरेशन को सुकमा एसपी किरण चव्हाण लीड कर रहे हैं. फिलहाल, सुरक्षा कारणों से ऑपरेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है. यह बताया गया कि मुठभेड़ में 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार दिया गया है.  

  • मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का नाम PPCM मूचाकी कैलाश था.
  • जो पूलनपाड़ थाना चिंतलनार, जिला सुकमा का निवासी था.
  • रैंक – प्लाटून नं 31 सेक्शन कमांडर PPCM.
  • इनाम राशि: ₹05 लाख.
  • आरोप- नागरिक हत्याएं, हमले, IED ब्लास्ट की साजिश में वांटेड.

बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज ने की अपील

बस्तर रेंज आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अपने अंतिम चरण में है तथा इसे अपनाने के लिए उनके पास बहुत सीमित समय शेष है. उन्होंने अपील की कि माओवादी कैडर इस अवसर का समझदारी से लाभ उठाएं, हिंसा के मार्ग को त्यागें और समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करें.

ये भी पढ़ें- CG News: कल से अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए शुरू होगी फ्लाइट, जानें कितना रहेगा किराया

4 दशक का नासूर दो दिन बाद खत्म होगा – CM साय

वहीं आज सूरजपुर में कार्यक्रम के दौरान CM विष्णु देव साय ने नक्सलवाद के खात्मे पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि 4 दशक का नासूर दो दिन बाद खत्म हो जाएगा. 2 दिन बाद पूरा छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि बस्तर में विकास की गंगा बहेगी. बस्तर में अस्पताल और स्कूल खुल रहे हैं. बस्तर को सबसे विकसित संभाग बनाएंगे.

ज़रूर पढ़ें