शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

CG News: जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला को शरीर का दर्द दूर करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से आरोपी को पकड़ा गया है.
janjgir champa nirmal baba arrested woman harassment case dharmshala himachal video viral

दुष्कर्म का आरोपी 'निर्मल बाबा' गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला को शरीर का दर्द दूर करने का झांसा दिया और दुष्कर्म किया. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से आरोपी को पकड़ा गया है. आरोपी बाबा ने अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिए.

बाबा ने इलाज का भरोसा दिया

पीड़ित महिला ने 11 अप्रैल को पामगढ़ थाने में आरोपी बाबा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी थी. महिला ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी निर्मल बाबा एक गांव में पदयात्रा करते हुए आया था. उसने खुद को चमत्कारी बाबा बताया और हर समस्या को दूर करने का दावा किया. पीड़ित महिला जब अपनी सहेली के साथ बाबा से मिलने गई तो उसका देखकर उसके इलाज का भरोसा दिया. पीड़िता का मोबाइल नंबर भी ले लिया.

महिला को बाबा मैहर ले गया

जानकारी के मुताबिक 26 मार्च 2026 को बाबा ने महिला को पामगढ़ क्षेत्र के बाजार में बुलाया और प्रसाद खिलाया. पीड़िता को बहलाने लगा. बिलासपुर से बाबा ने उसे मैहर ले आया. यहां आरोपी ने होटल में महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया. इसके साथ ही अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया.

ये भी पढ़ें: CG Crime News: पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

वायरल किया वीडियो

पीड़ित महिला के घर लौटने के बाद बाबा उसे लगातार कॉल करने लगा. इसे बात से परेशान होकर उसने नंबर ब्लॉक कर दिया. बाबा ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया.

ज़रूर पढ़ें