जीवसाथी ऐप बना ठगी का जरिया! चिकन की दावत देकर नशीला पदार्थ मिलाया, फिर युवती के जेवर-कैश लेकर फरार

चिकन की डिलीवरी के बाद आरोपी ने युवती से कहा कि ये ठंडा हो गया है, खाने में मजा नहीं आएगा. युवक के कहने पर पीड़िता ने चिकन को दोबारा गर्म कर दिया. लेकिन इस दौरान शातिर ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया.
File Photo.

File Photo.

Drugged Dinner Robbery Trap: ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट अब अपराधियों के लिए ठगी का मुफीद जरिया बन गया है. राजधानी रायपुर में जीवनसाथी ऐप पर जीवनसाथी की तलाश करना एक युवती को भारी पड़ गया. जीवनसाथी ऐप पर युवती की एक युवक से जान पहचान हुई. इसके बाद युवती से मिलने के लिए युवक उसके घर गया. घर से ही युवक ने ऑनलाइन चिकन ऑर्डर किया. लेकिन चिकन ठंडा होने की बात कहकर युवक ने दोबारा गर्म करने के लिए कहा. इस दौरान आरोपी युवक ने चिकन में नशीला पदार्थ मिला दिया. इससे युवती बेहोश हो गई. जब होश आया तो घर से सारे पैसे और जेवर गायब हो चुके थे.

ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में घर में करवा ली चोरी

पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. यहां पर रहने वाली एक युवती की मैट्रिमोनियल साइट जीवनसाथी ऐप पर एक युवक से दोस्ती हुई. दोनों में बातचीत का दौर शुरू हुआ. इस दौरान दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे. इसके बाद युवक ने मिलने की बात कही तो युवती ने युवक को घर बुला लिया. घर पहुंचते ही युवक ने कहा कि आज चिकन खाने का मन है. इसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन चिकन का ऑर्डर कर दिया. चिकन की डिलीवरी के बाद आरोपी ने युवती से कहा कि ये ठंडा हो गया है, खाने में मजा नहीं आएगा. युवक के कहने पर पीड़िता ने चिकन को दोबारा गर्म कर दिया. लेकिन इस दौरान शातिर ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया. आरोपी ने खुद तो चिकन नहीं खाया. लेकिन जैसे ही युवती ने चिकन खाया थोड़ी देर बाद वो बेहोश हो गई.

जब होश आया तो घर में हो चुकी थी चोरी

युवती के बेहोश होते ही शातिर घर के पैसे, जेवर और सभी कीमती सामान लेकर रफू चक्कर हो गया. वहीं जब युवती को होश आया तो उसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. जब आलमारी जाकर चेक की तो सभी कीमती चीजें गायब थी. इसके बाद युवती को एहसास हुआ कि मैट्रिमोनियल साइट पर जिस युवक से वो दिल लगा बैठी थी वो एक चोर था.

वहीं युवती की शिकायत पर खम्हारडीह थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का दावा है कि आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहा हैं. जल्द ही आरोपी की पहचान करके उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके साथ ही पुलिस ने अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को अच्छी तरह जाने पहचाने बिना घर ना बुलाएं, नहीं तो इस तरह के अपराध का शिकार हो सकते हैं.

ये भी पढे़ं: CG Weather Update: नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री पारा; 25 मई से 2 जून के बीच भट्ठी जैसा तपेगा प्रदेश

ज़रूर पढ़ें