रायपुर में MI और RCB के बीच मुकाबला, शाम साढ़े 7.30 बजे होगा मैच; बारिश बन सकती है रोड़ा

शाम साढ़े 7 बजे ये मैच शुरू होगा. मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. बड़ी संख्या में आज क्रिकेट फैंस स्टेडियम पहुंचेंगे. हालांकि मौसम को देखते हुए बारिश मैच में रोढ़ा बन सकती है.
Picture taken during practice before the match.

मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान की तस्तीर.

MI vs RCB: रायपुर में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महामुकाबले को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. शाम साढ़े 7 बजे ये मैच शुरू होगा. मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. बड़ी संख्या में आज क्रिकेट फैंस स्टेडियम पहुंचेंगे. हालांकि मौसम को देखते हुए बारिश मैच में रोड़ा बन सकती है.

QR कोड से मिलेगी एंट्री

मैच को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है. मैच को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक रूट जारी किया है. वहीं पार्किंग की व्यवस्था स्टेडियम से 2 किलोमीटर दूर होगी. इसके साथ ही पुलिस ने अपील की है कि मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के अंदर पहुंच जाएं, जिससे कि स्टेडियम के बाहर भीड़ ना इकट्ठा हो. स्टेडियम में एंट्री के लिए क्यूआर कोड की जरूरत होगी.

छत्तीसगढ़ की संस्कृति की RCB ने तारीफ की

मैच से पहले आरसीबी ने एक छत्तीसगढ़ का एक वीडियो शेयर करते हुए यहां की संस्कृति की तारीफ की. सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘यहां के स्थानीय फूड, और कल्चर का लुत्फ उठाया. हमारा जबरदस्त स्वागत किया. टीम के लड़कों ने रायपुर की संस्कृति के रंगों का पूरा आनंद लिया. मैच से पहले यहां हमारी अच्छी यादें रहीं.

बारिश के कारण मजा हो सकता है किरकिरा!

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बारिश ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. अगर बारिश होती है तो मैच पर इसका प्रभाव पढ़ सकता है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

आईपीएएल के महामुकाबले को देखते हुए स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सीसीटीवी के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही स्टेडियम में कुछ चीजों को ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा. इसको लेकर गाइड लाइन जारी की गई है. स्टेडियम में किसी भी तरह का हथियार, धारदार वस्तुएं जैसे तलवार, कैंची और अन्य सामान ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही छाता, लेडीज बैग, हॉकी स्टिक, जानवर और जानवर से संबंधित वस्तुओं को स्टेडियम में ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.

मैच से पहले शनिवार दोनों टीमों ने स्टेडिमय में प्रैक्टिस की. प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली के एक शॉट के बाद फैंस ने उनकी हूटिंग भी की. हालांकिआरसीबी के ऑलराउंडर खिलाडी जेकब बेथेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रायपुर की तारीफ की. उन्होंने यहां संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा बहुत अच्छी तरह स्वागत किया गया.

ये भी पढे़ं: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर जारी, गर्मी से राहत; 11 मई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

ज़रूर पढ़ें