Khelo India Tribal Games: रायपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरूआत, 3,800 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

Khelo India Tribal Games: बुधवार 25 मार्च से रायपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की शुरूआत हो चुकी है. इस आयोजन में अलग-अलग राज्यों के 38 प्रतिभागी भाग लेने जा रहे हैं.
khelo india tribal games

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026

Khelo India Tribal Games: बुधवार 25 मार्च से रायपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की शुरूआत हो चुकी है. इस आयोजन में अलग-अलग राज्यों के 38 प्रतिभागी भाग लेने जा रहे हैं. केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 25 मार्च को छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता की. डिप्टी सीएम और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए.

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का मानना है कि…

राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का मानना है कि यह “राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बड़ा बढ़ावा देगा. उन्होंने कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि यह आयोजन राज्य के खेल तंत्र और खिलाड़ियों दोनों के लिए बड़ी ताकत साबित होगा.

इन शहरों में आयोजित होगी प्रतियोगिताएं

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत प्रतियोगिताएं रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित की जाएंगी. कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे. एथलेटिक्स में सर्वाधिक 34 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे. तैराकी (24), कुश्ती (18), वेटलिफ्टिंग (16) और तीरंदाजी (10) में भी दो अंकों में स्वर्ण पदक होंगे. हॉकी और फुटबॉल टीम खेल हैं, जिनका आयोजन रायपुर में होगा. एथलेटिक्स जगदलपुर में और कुश्ती सरगुजा में आयोजित की जाएगी.

3 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम

ये कार्यक्रम आज 25 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा. भारत के शीर्ष खिलाड़ी, हॉकी ओलंपियन दिलीप तिर्की, सलीमा टेटे और शीर्ष धावक अनिमेष कुजूर ने कहा, “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स खेलों में करियर बनाने और आदिवासी समुदाय से निकले दिग्गज खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का एक शानदार मंच है.

ये अतिथि रहे मौजूद

केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. इसके अलावा, कई सांसद, विधायक और मंत्री भी समारोह में मौजूद रहे.

केन्द्रीय मंत्री मांडविया ने किया उद्घाटन

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया 25 मार्च को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ करने नई दिल्ली से शाम साढ़े पांच बजे रायपुर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने साइंस कॉलेज परिसर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ किया.

ज़रूर पढ़ें