Raipur: रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, जानें कब होगा मतदान

Raipur: रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है. इस चुनाव के लिए 23 नवंबर को मतदान होंगे. जानें पूरा शेड्यूल-
raipur_press_club

रायपुर प्रेस क्लब

Raipur News: रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है. प्रेस क्लब के निर्वाचन अधिकारीगण की ओर से इस चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. रायपुर प्रेस क्लब चुनाव के लिए 23 नवंबर को वोटिंग होगी. अधिसूचना में नामांकन की पूरी मुताबिक रायपुर प्रेस क्लब निर्वाचन प्रक्रिया वर्ष 2025-26 हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है.

रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव की अधिसूचना जारी

रायपुर प्रेस क्लब के निर्वाचन अधिकारीगण आसिफ इकबाल, कमलेश जोगिया, शशि परगनिया, अजीत कुमार शर्मा और पूर्ण चंद्र रथ द्वारा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

  • नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि 13 नवंबर है
  • फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर दोपहर 3:00 तक है
  • नामांकन पत्र की जांच एवं वेद नामांकन पत्रों की सूची 16 नवंबर को 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक जांच के बाद जारी की जाएगी
  • नामांकन पत्र वासी 17 नवंबर को दोपहर 3:00 तक लिए जा सकते हैं
  • चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 17 नवंबर को शाम 5:00 बजे किया जाएगा
  • मतदान 23 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 तक होगा मतगणना मतदान समाप्ति के बाद शुरू होगी

ये भी पढ़ें- CG SIR: छत्तीसगढ़ में अब तक 54% से ज्यादा वोटर्स को गणना प्रपत्र वितरित, इस तरह खुद ऑनलाइन भर सकते हैं अपना फॉर्म

जानें शुल्क

  • रायपुर प्रेस क्लब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आसिफ इकबाल के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 3000 और अन्य पदों के लिए 1000 तय किया गया है
  • नामांकन फार्म का शुल्क 50 रुपए मतदाता सूची 100 रुपए पुन: गणना शुल्क 1000 तय किया गया है

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Health Department: ये 3 दवाइयां ब्लैकलिस्ट, CGMSC ने लिया बड़ा एक्शन, जानें नाम

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें