CG Monsoon Session Live: सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, सत्ता-पक्ष और विपक्ष में तीखी नोकझोंक

CG Monsoon Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन काफी अहम रहने वाला है. सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे.
CG Monsoon Session

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

Fifth Day Assembly Updates Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और अंतिम दिन काफी अहम रहने वाला है. सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे.

वहीं, वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्थानीय निकायों से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे. इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति देंगे.

सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

आज के सत्र का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ लाया जाने वाला अविश्वास प्रस्ताव रहेगा. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे. प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है, जिससे सदन की कार्यवाही के दौरान राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं.

ज़रूर पढ़ें