CG News: आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम साय, NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल
सीएम विष्णु देव साय
CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे. सीएम याम आज शाम साढ़े 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. जहां वे पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे.
PM मोदी की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक
नई दिल्ली में आयोजित होने वाली इस बैठक में केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक के दौरान राज्यों में चल रही प्रमुख योजनाओं, विकास मॉडल और सुशासन के अनुभवों को साझा किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और आदिवासी क्षेत्रों के विकास को लेकर राज्य सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे.
नीति आयोग की बैठक में भी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री साय 11 जून को भारत मंडपम में आयोजित होने वाली नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में भी हिस्सा लेंगे. इस बैठक में राज्यों के विकास, आर्थिक वृद्धि और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
बस्तर के लिए विशेष पैकेज की कर सकते हैं मांग
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे के दौरान केंद्र सरकार के समक्ष बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग भी उठा सकते हैं. बस्तर क्षेत्र में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है.
कई महत्वपूर्ण मुलाकातों की भी संभावना
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात भी प्रस्तावित है. इन बैठकों में राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं और लंबित मांगों पर चर्चा हो सकती है.