CG News: राज्योत्सव के दूसरे दिन भी सेंध लेक में वायुसेना का दमदार प्रदर्शन, राज्यपाल रामेन डेका हुए शामिल

Air Force Performance: हवा में तिरंगे के रंग का पैराशूट खोलते हुए जब जवान नीचे उतरे तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा. सटीक लैंडिंग देख लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए.
raipur air show

रायपुर एयर शो

CG Rajyotsav Air Show: छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव में दूसरे दिन भी नवा रायपुर के सेंध लेक में सुबह 11:30 बजे से वायुसेना दमदार प्रदर्शन कर रही है. कार्यक्रम दोपहर 12:30 तक चलेगा. वायुसेना की टीमें रोमांचक करतब दिखा रही है. कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं. कार्यक्रम में भारी संख्या के लोग मौजूद हैं.

पैराशूट खोलते हुए जवान नीचे उतरे

हवा में तिरंगे के रंग का पैराशूट खोलते हुए जब जवान नीचे उतरे तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा. सटीक लैंडिंग देख लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. इसके बाद बारी थी गरुड़ कमांडो की. MI-17 हेलिकॉप्टर से जवानों ने रस्सी के सहारे तेजी से नीचे उतरने का साहसिक प्रदर्शन किया.

▶ Vistaar News YouTube

बीते दिन सारंग टीम ने बिखेरा जलवा

बता दें बीते दिन भी वायुसेना ने भव्य एयर शो किया था. जिसमें, सबसे ज्यादा आकर्षण रहा सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम का. वायुसेना की इस प्रसिद्ध टीम ने छत्तीसगढ़ में पहली बार अपना शो किया. 5 स्वदेशी ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में डायमंड, दिल और डॉल्फिन जैसी आकृतियां बनाईं. एक-दूसरे के बेहद करीब उड़ते हुए हेलिकॉप्टरों ने दिशा बदलने और तालमेल का बेजोड़ नमूना पेश किया. हेलिकॉप्टरों से निकले रंग-बिरंगे धुएं ने आसमान में तिरंगे की छटा बिखेर दी. आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 700 से 800 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है.

एयर शो क्यों कराया जा रहा ?

दरअसल, एयर शो कराने के पीछे सरकार का खास मकसद है. सरकार चाहती है कि, एयर शो के जरिए भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षण, तकनीक और कार्यक्षमता से लोग परिचित हों.इसका उद्देश्य युवाओं को वायुसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना भी है.

क्या है सारंग टीम की खासियत

सारंग का मतलब मोर होता है. इस टीम के हेलिकॉप्टरों का डिजाइन भी मोर से प्रेरित है. इन पर बने रंग-बिरंगे पैटर्न मोर पंख की तरह दिखते हैं. इन हेलिकॉप्टरों को पूरी तरह भारत में बनाया गया है और ये एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) ध्रुव हैं. इन्हें दुनिया के सबसे खूबसूरत सैन्य हेलिकॉप्टरों में गिना जाता है.

ज़रूर पढ़ें