छत्तीसगढ़ के यात्रियों को पटना जाने-आने के लिए मिलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन… बुक कर लें टिकट

रायपुर.  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गोंदिया-पटना-गोंदिया के मध्य 3-3 फेरे के लिये पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.

रायपुर.  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गोंदिया-पटना-गोंदिया के मध्य 3-3 फेरे के लिये पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया से दिनांक 06 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन पटना से दिनांक 07 से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है. (Gondia Patna Puja Special Train SECR)

गाड़ी की समय-सारिणी एवं ठहराव गाड़ी संख्या 08895 

गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन गोंदिया से 06 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 12.30 बजे रवाना होगी तथा डोंगरगढ़ आगमन 13.26 बजे, प्रस्थान 13.28 बजे, राजनादगाँव आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 13.52 बजे, दुर्ग आगमन 14.45 बजे, प्रस्थान 14.50 बजे, रायपुर आगमन 15.35 बजे, प्रस्थान 15.40 बजे, भाटापारा आगमन 16.30 बजे, प्रस्थान 16.32 बजे, बिलासपुर आगमन 18.00 बजे, प्रस्थान 18.10 बजे, चांपा आगमन 19.00 बजे, प्रस्थान 19.02 बजे, रायगढ़ आगमन 20.10 बजे, प्रस्थान 20.12 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 21.45 बजे, प्रस्थान 21.47 बजे, राऊरकेला आगमन 23.05 बजे, प्रस्थान 23.15 बजे, दूसरे दिन हटिया आगमन 02.10 बजे, प्रस्थान 02.15 बजे, रांची आगमन 02.30 बजे, प्रस्थान 02.40 बजे, मूरी आगमन 03.43 बजे, प्रस्थान 03.45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 05.05 बजे, प्रस्थान 05.10 बजे, राजेन्द्रनगर टर्मिनल आगमन 15.38 बजे, प्रस्थान 15.40 बजे तथा 16.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी. (Gondia Patna Puja Special Train SECR)

पटना से 08896 नंबर के साथ रवाना होगी ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल  ट्रेन पटना से 07 से 21 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को 18.10 बजे रवाना होगी तथा राजेन्द्रनगर टर्मिनल आगमन 18.18 बजे, प्रस्थान 18.20 बजे, किउल आगमन 20.45 बजे, प्रस्थान 20.47 बजे, रांची आगमन 08.05 बजे, प्रस्थान 08.15 बजे, हटिया आगमन 08.30 बजे, प्रस्थान 08.35 बजे, राऊरकेला आगमन 11.40

बजे, प्रस्थान 11.48 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 13.58 बजे, प्रस्थान 14.00 बजे, रायगढ़ आगमन 15.28 बजे, प्रस्थान 15.30 बजे, चांपा आगमन 16.38 बजे, प्रस्थान 16.40 बजे, बिलासपुर आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 19.00 बजे, भाटापारा आगमन 19.40 बजे, प्रस्थान 19.42 बजे, रायपुर आगमन 21.50 बजे, प्रस्थान 21.55 बजे, दुर्ग आगमन 23.20 बजे, प्रस्थान 23.25 बजे, राजनादगाँव आगमन 23.41 बजे, प्रस्थान 23.43 बजे, तीसरे दिन डोंगरगढ़ आगमन 00.15 बजे, प्रस्थान 00.17 बजे तथा 03.00 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी. (Gondia Patna Puja Special Train SECR)

ज़रूर पढ़ें