CG New Vehicle Rules: 15 अगस्त से बदल रहे हैं ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के नियम, जानें चालान और राहत से जुड़ी बातें
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव
Drivers Get Thirty-Day Licence Relief: वाहन चलाने वालों के लिए 15 अगस्त से एक बहुत जरूरी खबर है, क्योंकि इस तारीख से सड़क पर गाड़ी चलाने के कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नए जन विश्वास (संशोधन) अधिनियम, 2026 के टहत इन बदलावों को लागू करने का सरकारी आदेश जारी कर दिया है. इसके लागू होते ही अब आपके ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन, ट्रैफिक चालान, इंश्योरेंस और सड़क हादसे में मिलने वाले मुआवजे से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बदलाव
नए नियमों के तहत गाड़ी चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी में बड़ी राहत दी गई है, जिसके बाद अब लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद भी वह अगले 30 दिनों तक कानूनी रूप से मान्य रहेगा और पुलिस तुरंत उस पर कोई दंडात्मक कार्रवई नहीं कर सकेगी. इसके साथ ही अब आप अपना लाइसेंस खत्म होने से एक साल पहले ही उसके रिन्यूअल के लिए आवेदन कर सकते हैं और समय पर अप्लाई करने पर नया लाइसेंस पुरानी एक्सपायरी डेट से ही आगे बढ़ जाएगा.
गाड़ी की RC से जुड़े नियम बदले
वहीं दूसरी तरफ गाड़ी की आरसी (RC) रद्द होने या उससे जुड़े मामलों में जरूरी डॉक्युमेंट्स जमा करने की समयसीमा को भी 14 दिन से बढ़ाकर पूरे 30 दिन कर दिया गया है, जिससे वाहन मालिकों को कागजी कार्रवाई के लिए अब पहले से कहीं ज्यादा समय मिल सकेगा.
ये भी पढ़ें-PRS सिस्टम में होगा बदलाव! 1 मिनट में 1.5 लाख टिकट होंगे बुक, जानें रेलवे का नया नियम
इन नियमों को जानना बहुत जरूरी
- छोटी गलती-पहली बार छोटी गलती करने पर सिर्फ चेतावनी मिलेगी, लेकिन दूसरी बार पकड़े जाने पर 500 से 1,500 रुपये तक का जुर्माना लगेगा.
- बेवजह हॉर्न बजाना- साइलेंसर से छेड़छाड़ करने या नो-हॉर्न जोन में बेवजह हॉर्न बजाने पर पहली बार चेतावनी और दूसरी बार 1,000 से 2,000 रुपये का चालान होगा.
- बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाना-बिना थर्ड-पार्टी बीमे के गाड़ी चलाने पर पहली बार 5,000 रुपये या इंश्योरेंस प्रीमियम का 3 गुना और दूसरी बार 10,000 रुपये या प्रीमियम का 5 गुना जुर्माना लगेगा.
- एक्सीडेंट सहायता राशि- बता दें क सड़क दुर्घटना में मिलने वाली सरकारी मदद को आपके मुख्य एक्सीडेंट क्लेम के पैसों से काटा नहीं जाएगा.
- एक्सीडेंट मुआवजे का समय- दुर्घटना मुआवजे का फॉर्म 6 महीने की तय सीमा के बाद भी अगले 12 महीने तक भरा जा सकेगा और कोर्ट को इस केस का फैसला 1 साल के अंदर करना होगा.
- खतरनाक वाहन चलाना- खराब या टूटी-फूटी गाड़ी सड़क पर लाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना होगा और यदि इससे कोई हादसा हुआ तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
- प्रदूषण नियम तोड़ना- ट्रैफिक सुरक्षा या प्रदषण के नियम पहली बार तोड़ने पर सीधे 10,000 रुपये तक का भारी जुर्माना लगेगा और 3 महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी ब्लॉक हो सकता है.