CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है.
Cg weather update

फाइल फोटो

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है.

अगले 5 दिन हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. ऐसा मौसम 3 अगस्त से 7 अगस्त तक रहने के आसार हैं. सारंगढ़- बिलाईगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है और आगे भी इस जिले में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है.

इन इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश

 सीजन में अब तक बिलासपुर संभाग के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां 769.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 76% अधिक है। पूरे प्रदेश यहां सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई।

एक-तिहाई जिले अब भी सामान्य बारिश से पीछे 

33 जिलों के आंकड़ों पर गौर करें तो 1 जिले में सामान्य से 60 प्रतिशत से ज्यादा अतिरिक्त बारिश हुई है. 5 जिलों में सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई. 16 जिलों में बारिश सामान्य स्तर पर रही. 11 जिलों में सामान्य से 20 से 59 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई. किसी भी जिले में सामान्य से 60 प्रतिशत या उससे अधिक की कमी नहीं देखी गई.

ये भी पढ़ें- CM विष्णुदेव साय ने NEET क्वालिफाई बच्चों से किया संवाद, बोले – युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

दो मौसमी सिस्टम हैं एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका जैसलमेर, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र, बांदा, डेहरी और मालदा होते हुए पूर्व की ओर मणिपुर तक फैली हुई है. वहीं दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बिहार तक एक ट्रफ लाइन भी एक्टिव है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं.