छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा समय-सारणी जारी, 12 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (10 वीं), हायर सेकेंडरी (12 वीं) और डीपीएचएड परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है. जारी टाईम टेबल के अनुसार 12 वीं की मुख्य परीक्षा 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेगी. वहीं 10वीं की परीक्षा 13 मार्च […]
MP Board exam fee waiver

फाइल फोटो

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (10 वीं), हायर सेकेंडरी (12 वीं) और डीपीएचएड परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है. जारी टाईम टेबल के अनुसार 12 वीं की मुख्य परीक्षा 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेगी. वहीं 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएगी. तीनों परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया हैं.

 माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार 12वीं की परीक्षा की शुरुआत 12 मार्च को हिंदी विषय के प्रश्नपत्र से होगी. इसके बाद 16 मार्च को अंग्रेजी, 17 मार्च को संस्कृत, 19 मार्च को जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र, 24 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को गणित, 31 मार्च को अंग्रेजी, 3 अप्रैल को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन और कृषि विज्ञान, 5 अप्रैल को भूगोल एवं भौतिक शास्त्र, 6 अप्रैल को विभिन्न व्यावसायिक विषय, 7 अप्रैल को भारतीय भाषाओं तथा 8 अप्रैल को मनोविज्ञान की परीक्षा होगी.

10 वीं की परीक्षा 13 मार्च से

हाईस्कूल की परीक्षा 13 मार्च को तृतीय भाषा के प्रश्नपत्र से शुरू होगी. इसके बाद 16 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 20 मार्च को विज्ञान, 25 मार्च को प्रथम भाषा हिंदी, 30 मार्च को गणित और 1 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषयों की परीक्षा होगी. वहीं 5 अप्रैल को दृष्टिबाधित, मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

शारीरिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की परीक्षा 12 मार्च से

शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी 12 मार्च से शुरू होंगी. प्रथम वर्ष की परीक्षा 12 से 19 मार्च तक तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षा 13 से 20 मार्च तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए भी परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक रखा गया है.

कक्षा 10वीं परीक्षा 2027 की समय-सारणी

परीक्षा समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

दिनांकविषय
13 मार्च 2027तृतीय भाषा
16 मार्च 2027द्वितीय भाषा (अंग्रेजी)
18 मार्च 2027सामाजिक विज्ञान
20 मार्च 2027विज्ञान
25 मार्च 2027प्रथम भाषा (हिंदी)
30 मार्च 2027गणित
1 अप्रैल 2027व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषय
5 अप्रैल 2027दृष्टिबाधित, मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विषय

कक्षा 12वीं परीक्षा 2027 की समय-सारणी

परीक्षा समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक

दिनांकविषय
12 मार्च 2027हिंदी
16 मार्च 2027अंग्रेजी
17 मार्च 2027संस्कृत
19 मार्च 2027जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र
24 मार्च 2027समाजशास्त्र
29 मार्च 2027गणित
31 मार्च 2027अंग्रेजी
3 अप्रैल 2027इतिहास, व्यवसाय अध्ययन एवं कृषि विज्ञान
5 अप्रैल 2027भूगोल एवं भौतिक शास्त्र
6 अप्रैल 2027विभिन्न व्यावसायिक विषय
7 अप्रैल 2027भारतीय भाषाएं
8 अप्रैल 2027मनोविज्ञान

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें