CG News: चरण दास महंत ने बताई चुनाव में हार की वजह! 2023 में 35 सीटों पर सिमट गई थी कांग्रेस
कांग्रेस नेता चरण दास महंत
CG News: साल 2023 में छत्तीसगढ़ राज्य में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पक्की मानी जा रही थी, लेकिन आखिरी समय पर आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा को एक तरफा वोट मिले. चुनाव के परिणाम में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ तीत हासिल कर ली. उस समय कांग्रेस की इस हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए इसको बड़ा झटका माना गया था. लेकिन अब छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की हार की असल वजह छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बताई है.
कांग्रेस की हार पर चरण दास महंत
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार पर चरण दास महंत ने बड़ा बयान दिया है. महंत ने कहा कि राज्य के विधानसभा चुनाव में हार की मुख्य वजह एक नहीं थी, बल्कि सभी अलग-अलग तरह से बंटे हुए थे. यही सबसे बड़ा कारण था कि चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यही थी कि सभी वर्गों के लिए कम किए जाए और आदिवासियों को भी उनका हक दिया जाए.
चरण दास महंत ने कहा कि पार्टी के अंदर कौन आ गया और हमारे बीच क्या कमजोरी पैदा हो गई?उन्होंने कहा कि सभी लोग बड़े-बड़े सपने देखने लगे. सभी लोग एक नहीं थे. सब अलग-अलग हो गए थे. 2023 के चुनाव में सभी कांग्रेसी एक नहीं थे, यही हार की सबसे बड़ी वजह बनी.
पूरी ताकत से एक होकर चुनाव लड़ेंगे – महंत
चरण दास महंत ने अपने बयान में आगे कहा कि सभी लोग सतर्क रहे और एकजुट होकर रहें, तभी आने वाले चुनाव में जीत मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि लेकिन अब सब एक हो गए हैं और पूरी ताकत से एक होकर चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करके सरकार बनाएंगे.
भाजपा काे मिला पूर्ण बहुमत
छत्तीसगढ़ में साल 2023 में चुनाव हुआ उसमें कांग्रेस पार्टी को 35 सीटें मिली थी. वहीं भारतीय जनता पार्टी को 54 सीटें मिली थी, जो पूर्ण बहुमत का आंकड़ा था. भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय को बनाया गया. वहीं अरुण साव और विजय शर्मा को सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया.
ये भी पढे़ं- ‘सरकार डरी हुई है…’, CJP प्रोटेस्ट को लेकर ट्रेन- मेट्रो बंद होने पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना