CG News: दीपक टंडन केस में IPS ऑफिसर का आया नाम, ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
दीपक टंडन का साला गिरफ्तार
Chhattisgarh blackmailing syndicate: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, प्रदेश के अलग अलग जिलों में खबरों के नाम पर ब्लैकमेलिंग और कथित वसूली करने वाले सिंडिकेट के मामले में कमल प्रसाद चौबे को गिरफ्तार कर लिया है. कमल दीपक टंडन का साला लगता है. वहीं, पूछताछ में कमल ने कई खुलासे किए जोकि चौंका देने वाले खुलासे हुए हैं.
सीनियर IPS अफसर का नाम सामने आया
पूछताछ में कमल ने कई खुलासे किए. इन खुलासों में सबसे बड़ी बात ये सामने आई कि, इस पूरे ब्लैकमेल सिंडिकेट का बॉस सीनियर IPS अइसर रहा है. हालांकि, पुलिस ने अधिकारी के नाम का अभी तक सामने नहीं आने दिया है. परे ऐसे मामलों में IPS अधिकारी का नाम सामने आना कई सवाल उठा रहा है. आरोप है कि इस अधिकारी के जरिए ट्रांसफर और पोस्टिंग कराने के माध्यम से अवैध वसूली की जाती थी.
पुलिस विभाग के ips अफसर का नाम आया सामने
रायपुर में द हनी बैजर न्यूज की आड़ में चल रहे कथित सिंडिकेट में खुद पुलिस विभाग के अधिकारियों का नाम भी सामने आ रहा है. पुलिस तेजी से इनकी भी जांच में जुट गई है. वहीं, दीपक टंडन की गिरफ्तारी के बाद उसके साले ने बताया है कि, पुलिस विभाग के सीनियर IPS अफसर बॉस हैं.
वहीं, दीपक टंडन इसे पूरे सिंडिकेट पर बिल्कुल सफाई से काम करता था. क्योंकि, उसके पीछे बड़े लोगों का हांथ था. पुलिस ने IPS अधिकारी का नाम इसलिए नहीं बताया है क्योंकि, इलेक्ट्रॉनिक सबूतों और आरोपियों से मिली जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद खुलासा किया जाएगा.
SSP बोले- कोई बख्शा नहीं जाएगा
एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक, सिंडिकेट के खुलासा होते ही इससे जुड़े किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा.पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल और दूसरी चीजें जब्त कर जांच शुरू कर दी है.



