CG Female Scholarship Scheme: छत्तीसगढ़ की छात्राओं को हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपए, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई
File Image
Annual Scholarship of 30000 Rupees: छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर है. जहां अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति योजना का नया सत्र शुरू हो चुका है. जिसके तहत पात्र छात्राओं को हर साल 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. आइए इस खबर में इसके लिए कैसे और कब तक आवेदन कर सकते हैं.
इन छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ
- अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति योजना के तहत वे ही छात्राएं पात्र होंगी. जिन्होंने अपनी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं किसी पात्र राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के शासकीय (सरकारी) विद्यालयों से नियमित छात्रा के रूप में पास की हों.
- इसके साथ ही, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन (स्नातक) या डिप्लोमा कोर्स के पहले वर्ष में प्रवेश लेना अनिवार्य है.
कब तक है लास्ट डेट?
- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी.
- छात्राओं और उनके अभिभावकों से विशेष अपील की गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
- यदि कोई छात्रा इस चरण में आवेदन नहीं कर पाती है, तो उनके लिए दूसरा चरण 10 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक भी संचालित किया जाएगा.
आवेदन के लिए ये डाक्यूमेंट्स जरुरी
आवेदन के दौरान छात्राओं को स्पष्ट रंगीन स्कैन कॉपी पीडीएफ/जेपीजी/पीएनजी फॉर्मेट में अपलोड करनी होगी. फाइल का आकार 30 केबी से 500 केबी के बीच होना चाहिए. आवश्यक दस्तावेजों में पिछले छह माह की पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण (पासबुक या एक माह का बैंक स्टेटमेंट), कक्षा 10वीं और 12वीं की मूल अंकसूची और प्रवेश का प्रमाण जैसे बोनाफाइड प्रमाणपत्र या ट्यूशन फीस रसीद शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- CG IFS Transfer: छत्तीसगढ़ में 9 आईएफएस अधिकारियों का ट्रांसफर, इन वन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट