Nepal Flood: नेपाल की तबाही में फंसे छत्तीसगढ़ के लोग, सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में फंसे लोगों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Nepal Flood: नेपाल के रसुवा जिले में कल यानी 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है. इस तबाही में सैकड़ो मकान, वाहन, पुल और सड़कें पूरी तरह से बह गए. बाढ़ इतनी भीषण थी की लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.
इस हादसे में हजारों लोग मर गए तो कई लोग लापता हो गए. इस भीषण भूस्खलन के कारण वहां फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.
राज्य सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
छत्तीसगढ़ के लोग और उनके परिजन की सहायता और आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन नंबर 1070 या दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं. इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने सभी नागरिकों के साथ खड़ी है. वहीं नेपाल में फंसे नागरिकों को सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है.
नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070, दूरभाष +91-771- 2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 26, 2026
प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी और आवश्यक सहायता के लिए हमारी सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
भारतीय दूतावास ने भी जारी किया हेल्पलाइन नंबर
इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने भी नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ आपदा में भारतीय नागरिकों की मदद और उनकी जानकारी के लिए इंमरजेंसी नंबर जारी किया है. लोग मदद के लिए दूतावास के हेल्पलाइन नंबर +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 पर संपर्क करके जानकारी ले सकते हैं.
जानकारी के अनुसार, नेपाल में इस तबाही भरी बाढ़ में 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टी हुई है और हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं 59 कैलास मानसरोवर यात्रियों समेत 133 भारतीय भी लापता बताए जा रहे हैं.
ये भी पढे़ं- नेपाल की तबाही में 130+ भारतीय लापता, जानें किस राज्य के कितने लोगों का नहीं मिला सुराग