छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी, 3 दिनों में 7.8 डिग्री की गिरावट, सरगुजा सबसे ठंडा शहर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है. प्रदेश के उत्तरी हिस्से में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. चक्रवात 'अकवान' का असर खत्म होने के बाद लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है.
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ मौसम

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है. प्रदेश के उत्तरी हिस्से में इसका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. चक्रवात ‘अकवान’ का असर खत्म होने के बाद लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है. पिछले तीन दिनों की बात करें तो अंबिकापुर में 7.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 5 डिग्री और बिलासपुर में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली. सरगुजा राज्य का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है, बुधवार (25 नवंबर 2026) को यहां न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

इसके उलट जगदलपुर में इसी दौरान 4.2 डिग्री के बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, अंबिकापुर और जगदलपुर के रात के तापमान में 8.7 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मौसम साफ बना हुआ है. बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया. वहीं, रात के तापमान में सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक मापा गया. मौसम विभाग अनुमान जताया है कि आने वाले एक-दो दिनों में रायपुर के मौसम में विशेष बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों की बात करें तो पेंड्रारोड में 12.6 डिग्री, बिलासपुर में 17.4 डिग्री, राजनांदगांव में 18 डिग्री, दुर्ग में 16.6 डिग्री और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया.

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

  • IMD के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
  • अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की आशंका नहीं है.
  • प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके साथ ही किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है.
📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें