गृह मंत्री अमित शाह ने जारी की महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्‍त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में आए पैसे

Mahtari Vandan Yojana: गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्‍त जारी की है.
Symbolic Picture

सांकेतिक तस्‍वीर

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्‍त जारी की है. गृह मंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्‍यम से 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये ट्रांसफर किए हैं.

70 प्रतिशत मोदी की गारंटी पूरी हुई – गृह मंत्री

योजना का पैसा ट्रांसफर करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मोदी की गारंटी को पूरा कर लिया गया है. उन्‍होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसा देने का काम कर रहे हैं. गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त हो गया है.

अमित शाह ने कहा कि टूरिज्म के क्षेत्र में 1 से 3 नंबर पर आने वाला है. उन्‍होंने कहा कि विश्व भर के यात्रियों को यहां लाने का ताकत रखते हैं. धरती अमीर है लोग गरीब कहते हैं लोग कहते थे, लेकिन 10 साल के अंदर धरती भी अमीर और लोग भी अमीर रहेंगे. गृह मंत्री ने कहा कि वार्षिक बजट में 30 गुना वृद्धि हुई है.

कैसे चेक करें स्‍टेटस?

महतारी वंदन योजना में पात्र महिलाएं अपना स्‍टेटस योजना के ऑफिशियल पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं. यहां आवेदन वाले विकल्‍प पर क्लिक करें. अब अपना आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर डाले. इसके बाद कैप्‍चा कोड और मोबाइल पर प्राप्‍त हुए ओटीपी को दर्ज करें. इन सभी जानकारी के भरने के बाद आपका स्‍टेटस दिखाई देगा.

महतारी वंदन योजना के लिए प्रदेश की महिलाएं को आत्मनिर्भर बनाने और उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मार्च 2024 में योजना की शुरूआत की थी. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने में अर्थिक मदद सरकार के द्वारा दी जाती है.

ये भी पढे़ं- महतारी वंदन योजना में 542 महिलाएं अपात्र, होगी 30 लाख रुपए की वसूली

ज़रूर पढ़ें