इन्वेटर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को मिले 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7000 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

CG News: मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के पास मध्य भारत में लॉजिस्टिक हब बनने की क्षमता है. राज्य की सीमाएं 7 राज्यों को छूती हैं जो 60 करोड़ लोगों तक सीधी पहुंच बनाता है. उन्होंने आगे कहा राज्य में शानदार रेलवे नेटवर्क, भारत माला परियोजना, एयर कार्गो फैसिलिटी और खनिज संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं.
hyderabad investor connect chhattisgarh investment proposals worth 9850 crore rupees

हैदराबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए

CG News: छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा देने के लिए तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें देश के प्रमुख उद्योगपति और निवेशक शामिल हुए. सीएम विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में राज्य उभर रहा है. सरकार ने इन्वेस्टर्स के लिए ‘रेड कारपेट’ नीति अपनाई है. उन्होंने आगे बताया कि देश और विदेश से अब तक 8 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं.

‘छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक हब बनने की क्षमता’

मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के पास मध्य भारत में लॉजिस्टिक हब बनने की क्षमता है. राज्य की सीमाएं 7 राज्यों को छूती हैं जो 60 करोड़ लोगों तक सीधी पहुंच बनाता है. उन्होंने आगे कहा राज्य में शानदार रेलवे नेटवर्क, भारत माला परियोजना, एयर कार्गो फैसिलिटी और खनिज संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं.

राज्य के लिए 9580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हैदराबाद में आयोजित हुए छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में राज्य के लिए 7 कंपनियों से 9580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले. इनसे राज्य में 7800 से ज्यादा रोजगार पैदा होंगे. वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: CG Weather: छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों में मानसून दे सकता है दस्तक, आज बस्तर संभाग में तेज बारिश की संभावना

4200 करोड़ से तैयार होगा डेटा सेंटर

हाइपरनेक्स्ट डेटा सेंटर लिमिटेड की ओर से सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव दिया गया है. कंपनी 4200 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में डेटा सेंटर स्थापित करेगी. ये भारत का पहला समर्पित डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर कैंपस होगा. बताया जा रहा है कि इससे करीब 250 रोजगार सृजित होंगे. वहीं, फीग्रेड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड सीमेंट क्षेत्र में लगभग 2912 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे 4000 रोजगार सृजित होने की संभावना बताई जा रही है.

ज़रूर पढ़ें