Mahtari Vandana Yojana 30 Installment: महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंचे 1000 रुपए

Mahtari Vandan Yojana 30th Installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है. इस दौरान राज्य की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 630.55 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई.
Mahtari Vandana Yojana 30 Installment

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी

Mahtari Vandan Yojana 30th Installment: छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पात्र हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की. 30वीं किस्त की राशि प्रदेश की 67,20,125 महिलाओं के खाते में पहुंची.

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी हुई

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है. इस दौरान राज्य की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 630.55 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई. योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे उन्हें घर-परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है.

अब तक महिलाओं के खाते में इतनी राशि भेजी जा चुकी है

महतारी वंदन योजना शुरू होने के बाद से अब तक राज्य सरकार महिलाओं के खातों में 19,444.33 करोड़ रुपये की राशि भेज चुकी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. योजना का लाभ हर महीने पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-CG 10 kg gas cylinder: छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो वाला गैस सिलेंडर, सिर्फ 4 घंटे में होगी डिलीवरी, जानें कैसे होगी बुकिंग

ऐसे करें स्टेटस चेक

  • सबसे पहले महतारी वंदन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं.
  • वेबसाइट के होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • जानकारी भरने के बाद आपके सामने पेमेंट की पूरी स्थिति दिखाई दे जाएगी.
  • लाभार्थी चाहें तो महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप के जरिए भी अपने खाते में आई राशि की जानकारी देख सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें