Raipur: इंडस्ट्रियल फेयर में युवाओं की चमकेगी किस्मत, ऑन-द-स्पॉट जॉब प्लेसमेंट की बड़ी तैयारी
फाइल फोटो
Raipur: रोजगार की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. आज से राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय औद्योगिक मेले का आयोजन होने जा रहा है. रायपुर के साइंस कॉलेज के ओपन ग्राउंड में 18 से 20 सितंबर 2026 तक 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 लगाया जाएगा. इसे प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक महाकुंभ बताया जा रहा है.
आयोजन का मुख्य उद्देश्य
इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योग से जोड़ना, नए निवेश लाना और रोजगार के अवसर पैदा करना है. देशभर के बड़े उद्योगपति, MSME सेक्टर के उद्यमी, स्टार्टअप्स और निवेशक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. सबसे खास बात ये है कि ये औद्योगिक मेला युवाओं और छात्रों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है, क्योंकि यहां प्लेसमेंट कैंप के जरिए नौकरी के सीधे मौके मिलेंगे, जहां छात्र मौके पर ही इंटरव्यू देकर नौकरी पा सकते हैं.
सीधे उद्योगपतियों से संवाद
इस आयोजन के जरिए MSME, स्टार्टअप, निवेश, रोजगार और नवाचार को एक साझा मंच मिलेगा. फेयर में उत्पाद एवं तकनीक प्रदर्शनी और निवेशकों से सीधे स्थानीय युवाओं के संवाद होंगे. युवा उद्यमी बड़े निवेशकों के सामने अपने बिजनेस आइडिया पेश कर सकते हैं और फंडिंग हासिल कर सकते हैं. जाने-माने उद्योगपति बिजनेस शुरू करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में जानकारी देंगे.
खबर बढ़ाई जा रही है…