Raipur: गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, पहले मारपीट की और फिर कैश से भरा बैग लेकर फरार

Raipur: मामला शनिवार शाम डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. यहां पर कुछ बदमाश गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपये दिन दहाड़े लूट कर फरार हो गए.
Raipur news

सांकेतिक तस्वीर

Raipur: राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब वह दिन-दहाड़े किसी को भी मारपीट कर लूट और अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला शनिवार शाम डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. यहां पर कुछ बदमाश गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपये दिन दहाड़े लूट कर फरार हो गए. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

मुख्य कार्यलय की तरफ लौट रहा था मैनेजर

जानकारी के अनुसार महोबा बाजार निवासी श्रवण साहू एक गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. शनिवार को वह एजेंसी के भुगतान की राशि लेने अग्रसेन चौक स्थित कार्यालय पहुंचे थे, श्रवण साहू ने वहां से करीब 10 लाख रुपये लेकर अपनी कार से टाटीबंध मुख्य कार्यालय लौट रहे थे. तभी बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने डगनिया बाजार के पास कार रुकवाकर मैनेजर के साथ मारपीट की और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए.

श्रणण साहू ने बताया है कि आरोपियों ने पहले बदमाशों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और फिर मारपीट शुरू कर दी. इससे पहले की वह कुछ समझ पाते एक बदमाश ने कार में से पैसो से भरा बैग उठाया और फरार हो गए.

शुरूआती जांच में सामने आया

शुरूआती जांच में पुलिस ये मानकर चल रही है कि आरोपितों को नकदी ले जाने की पूर्व जानकारी थी। जिस तरह से बदमाश सीधे कार तक पहुंचे और रकम से भरा बैग लेकर फरार हुए, उससे रेकी किए जाने की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक तीनों बदमाशों ने अपना चेहरा कपड़े से ढ़क रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई.

सीसीटीवी से पहचान करने की कोशिश

श्रवण कुमार ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई वह आरोपियों की उम्र, हुलिए के बारे में भी जानकारी नहीं दे सकते. घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

ये भी पढ़ें: कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर पर FIR, आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश का मुकदमा

ज़रूर पढ़ें