रायपुर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का दबाव, मतांतरण की कोशिश में 3 महिलाएं अरेस्ट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भनपुरी इलाके में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई है. रायपुर पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
Raipur conversion

युवक के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भनपुरी इलाके में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई है. रायपुर पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता तरेंद्र कुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि महिलाओं ने उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला और प्रार्थना से बीमारी व दुख-दर्द दूर होने की बात कही. उसका कहना है कि ये तीनों महिलाएं उसकी परिचित हैं और उसकी मोबाइल दुकान पर आती-जाती हैं.

सभी महिलाओं पर आरोप

इन सभी महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें की. 21 अगस्त को दोपहर तरेंद्र सुषमा कौशिक नामक महिला के घर पहुंचा. यहां पर करीब 20 से 25 लोग पहले से प्रार्थना कर रहे थे. आरोप है कि महिलाओं ने उसे भी मतांतरण के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया. इसी दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली.

हिंदू संगठनों ने किया विरोध

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन शुरू किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और 12 लोगों को थाने लेकर आई. शिकायत के आधार पर तीनों महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. फिल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. गिरफ्तार हुई तीनों महिलाओं के नाम सुषमा कोशिक, लक्ष्मी निषाद और सुरेखा रंगारे हैं.

सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने कहा कि मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ेंः बांग्लादेश में ऊर्जा संकट!10-10 घंटे कट रही बिजली, भारत से मदद की गुहार, MEA ने क्या कहा?

ज़रूर पढ़ें