Raipur Analog Paneer Seizure: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर रेलवे स्टेशन पर जब्त किया 500 किलो एनालॉग पनीर

Raipur Analog Paneer: छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित एनालॉग (नकली) पनीर के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने करीब 500 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त किया है.
CG News

रायपुर रेलवे स्टेशन से 500 किलो एनालॉग पनीर जब्त

Food Department Seizes Analog Paneer: छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में रायपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने करीब 500 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त किया है.

रायपुर रेलवे स्टेशन से 500 किलो एनालॉग पनीर जब्त

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह खेप प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने के लिए लाई गई थी. खाद्य विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर खेप को कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है.

अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर की बिक्री, भंडारण और वितरण पर प्रतिबंध लागू है. इसके बावजूद अवैध रूप से इसकी सप्लाई की कोशिश की जा रही थी. जब्त पनीर के स्रोत, परिवहन और इससे जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेशभर में प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के खिलाफ विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 45 करोड़ दिलाने के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, 2 अंतरराज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ खुलासा

ज़रूर पढ़ें