‘5वीं के छात्रों को 20 का पहाड़ा, फर्राटेदार इंग्लिश आनी चाहिए…’ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का अधिकारियों को निर्देश
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
Gajendra Yadav Student Learning Standards Order: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों को शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता सुधारने के लिए निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालयों का सुचारू रूप से संचालन किया जाए. विभागों की योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन किया जाए. इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि 5वीं कक्षा के बच्चों को 20 का पहाड़ा आना चाहिए.
‘बच्चों को फर्राटेदार इंग्लिश आनी चाहिए’
नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ मंगलवार (23 जून) को बैठक की. इस मीटिंग में मंत्री ने शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए कहा कि 5वीं कक्षा तक विद्यार्थियों को 20 का पहाड़ा आना चाहिए और 8वीं तक के स्टूडेंट्स से 25 तक का पहाड़ा बनना चाहिए. इसके साथ ही बच्चों को धाराप्रवाह हिंदी और अंग्रेजी बननी चाहिए.
इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है. साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को समय-समय पर स्कूलों के निरीक्षण करने और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा है.
ये भी पढ़ें: Budhari Tati Padam Shri Award: कौन हैं बुधरी ताती? जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा
‘जर्जर भवनों को नष्ट करने के निर्देश’
स्कूल शिक्षा मंत्री ने जर्जर हो चुके स्कूल भवनों को नष्ट करने के लिए कहा है. अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे भवनों को चरणबद्ध तरीके से नष्ट किया जाए. भवनविहीन विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा जिला कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) द्वारा किये जाने के निर्देश भी दिए.