Raipur में BJP प्रभारी स्मृति ईरानी का आज दूसरा दिन, मंत्रियों के साथ करेंगी बैठक

Smriti Irani Chhattisgarh Visit: सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक स्मृति ईरानी भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा करेंगी. इसमें विधायकों के कामकाज, क्षेत्र में सक्रियता और जनता से जुड़ाव को लेकर फीडबैक लिया जाएगा.
smriti irani

स्‍मृत‍ि ईरानी

Smriti Irani Chhattisgarh Visit: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी का आज दौरे का दूसरा दिन है. दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज सबसे अहम बैठकों का दौर करेंगी. बीजेपी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज सुबह से ही बैठकों का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

आज का पूरा शेड्यूल

सूत्रों के मुताबिक, सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक स्मृति ईरानी भाजपा विधायकों के साथ संगठनात्मक चर्चा करेंगी. इसमें विधायकों के कामकाज, क्षेत्र में सक्रियता और जनता से जुड़ाव को लेकर फीडबैक लिया जाएगा.इसके बाद सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सांसदों के साथ बैठक होगी. इसमें लोकसभा क्षेत्रों में संगठन की स्थिति और केंद्र की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर चर्चा होगी.

दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक सबसे अहम बैठक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ होगी. बताया जा रहा है कि पहले दिन कुछ मंत्रियों की शिकायतें प्रभारी तक पहुंची थीं, ऐसे में आज मंत्रियों से सीधे तौर पर सत्ता और संगठन के बीच तालमेल को लेकर चर्चा होगी.दोपहर 3 बजे के बाद स्मृति ईरानी निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी.

रायपुर पहुंचीं BJP प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, 2 दिनों में करेंगी 12 बैठकें, MP-MLA के साथ होगी मीटिंग

पहले दिन क्या हुआ था?

पहले दिन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 9 घंटे तक मैराथन बैठक चली. प्रदेश महामंत्री, पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों के साथ बैठक हुई. इस दौरान स्मृति ईरानी ने 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा कि सरकार कैसे बनेगी? उन्होंने सभी को एकजुट होकर सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के निर्देश दिए.पहले दिन की बैठक के बाद स्मृति ईरानी सीएम विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ अभनपुर में मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं.

ज़रूर पढ़ें