Health Conclave: रायपुर में 30 जून को होगा Vistaar News का हेल्थ कॉन्क्लेव, स्वास्थ्य मंत्री समेत विशेषज्ञ करेंगे सेहत पर मंथन
हेल्थ कॉन्क्लेव
Health Conclave 2026: रायपुर में 30 जून को Vistaar News की ओर से Health Conclave का आयोजन किया जाएगा. राजधानी के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा होगी. कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव की भी विशेष मौजूदगी रहेगी. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध कराना है.
विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे स्वास्थ्य पर चर्चा
कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और विभिन्न संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे. बदलती जीवनशैली, बढ़ती बीमारियों, खानपान की आदतों, मानसिक स्वास्थ्य और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. विशेषज्ञ आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जरूरी सुझाव भी देंगे.
Vistaar News पर होगा सीधा प्रसारण
Health Conclave का प्रसारण Vistaar News के टीवी चैनल के साथ ही संस्था के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा, जिससे प्रदेशभर के लोग इस चर्चा का लाभ उठा सकें.
स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा बढ़ावा
Vistaar News का यह आयोजन केवल विशेषज्ञों की चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और सही जानकारी उपलब्ध कराना भी है. बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच यह कॉन्क्लेव लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए उपयोगी मार्गदर्शन देने का प्रयास करेगा.
इस प्रकार रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा
- कार्यक्रम का नाम – Vistaar News Health Conclave
- समय – 5 PM
- स्थान – कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर
ये भी पढे़ं- Shiksha Samman: शिक्षा के भविष्य पर मंथन का मंच तैयार, 30 जून को भोपाल में होगा Vistaar News का ‘शिक्षा सम्मान 2026’