रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिलासपुर से पोत्तनूर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें कब से होगी शुरू
CG Summer Special Train: इन दिनों भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर-पोत्तनूर के बीच एकतरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
समर स्पेशल ट्रेनें
CG Summer Special Train: इन दिनों भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिलासपुर-पोत्तनूर के बीच एकतरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 28 मई को बिलासपुर से रवाना होगी, जिससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा मिल सकेगी.
बिलासपुर-पोत्तनूर के बीच समर स्पेशल ट्रेन
- बिलासपुर-पोत्तनूर के मध्य एक तरफा समर स्पेशल ट्रेन चलाने का रेलवे ने फैसला लिया है. बिलासपुर-पोत्तनूर समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 28 मई को चलेगी.
- 08201 बिलासपुर-पोत्तनूर, समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 28 मई गुरुवार को 21.10 बजे रवाना होगी तथा रायपुर 23.30 बजे, दूसरे दिन दुर्ग 00.30 बजे, गोंदिया 3.30 बजे, बल्लारशाह 8.10 बजे, वरंगल 12.05 बजे, विजयवाड़ा 16.00 बजे, गूडूर 22.00 बजे, तीसरे दिन रेणिगुंटा 00.05 बजे, काटपाडी 2.15 बजे, जोलारपेट्टई 3.40 बजे, सेलम 5.45 बजे, ईरोड 6.30 बजे, तिरुप्पूर 7.30 बजे होते हुए 9.45 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें- CG News: राइस मिलरों पर एक्शन शुरू, चावल नहीं देने पर 5 मिलर्स की 11.50 करोड़ रु. की गारंटी जब्त
- इस समर स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 2 सामान्य, 16 स्लीपर सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
- इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच उपलब्ध होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी (सीटिंग कम लगेज रेक), 2 सामान्य श्रेणी के कोच और 16 स्लीपर कोच शामिल हैं.