CG News: राइस मिलरों पर एक्शन शुरू, चावल नहीं देने पर 5 मिलर्स की 11.50 करोड़ रु. की गारंटी जब्त
राइस मिलरों पर एक्शन शूरु
CG News: रायपुर में कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं करने वाले राइस मिलरों पर अब सख्ती शुरू हो गई है. मार्कफेड ने रायपुर जिले के पांच राइस मिलर्स की करीब 11.50 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त कर ली है. मार्कफेड के आदेश के बाद बैंक वाले मिलरों की जमा की गई बैंक गारंटी को विभाग के खाते में ट्रांसफर कर रहे हैं.
31 अप्रैल तक जमा करना था चावल
इस सख्त कार्रवाई के बाद राइस मिलरों में हड़कंप मच गया है. मिलर एसोसिएशन ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया है. जिले के सभी राइस मिलरों को अनुबंध के तहत 30 अप्रैल तक उपार्जन केंद्रों से उठाए गए धान के बदले कस्टम मिलिंग का चावल जमा करना अनिवार्य था, लेकिन तय समय सीमा में किसी ने भी पूरा चावल जमा नहीं किया. इसके बाद ही सख्ती शुरू की गई.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ मंत्रालय में नई व्यवस्था, अब केवल ई-फाइल स्वीकार करेंगे अफसर, इस दिन से होगा लागू
सख्ती के बाद भी जमा नहीं हो रहा चावल
अभी भी 32 मिलर ऐसे हैं जिन्होंने चावल जमा नहीं किया है. इन मिलरों पर खाद्य विभाग और मार्कफेड की सख्ती भी काम नहीं आ रही है. राइस मिलर जो कस्टम मिलिंग का चावल जमा करते हैं इसे ही राशन दुकानों में भेजा जाता है. मिलरों से ही सप्लाई नहीं होने पर नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम खाली हो जा रहे हैं. इस वजह से समय पर राशन दुकानों में चावल नहीं पहुंच पा रहा है.