अंबिकापुर में खिड़की तोड़ी और दीवार फांदकर भागे 11 बाल कैदी, हत्या और दुष्कर्म के आरोपी

Ambikapur Crime News: बाल संप्रेक्षण गृह के हाउस फादर मनीष कुशवाहा ने बताया कि ये पूरा मामला शाम करीब 7.30 बजे है. खाना खाने के बाद कुछ बच्चे सोने चले गए, वहीं कुछ टीवी देख रहे थे. इसी दौरान अपचारियों ने बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ दी. इसके बाद 11 आरोपी दीवार फांदकर भाग गए.
ambikapur 11 juvenile inmates escaped from juvenile observation home

अंबिकापुर: बाल संप्रेक्षण गृह से भागे 11 बाल कैदी

Ambikapur Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंगलवार (23 जून) शाम 11 बाल कैदी फरार हो गए. इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस बाल संप्रेक्षण गृह पहुंची और मुआयना किया. पुलिसकर्मी भागे बाल कैदियों की तलाश में जुट गई है. फरार होने वाले सरगुजा, सूरजनगर और कोरिया के बताए जा रहे हैं.

खिड़की तोड़ी, दीवार फांदकर भागे

बताया जा रहा है कि अपचारियों ने खिड़की तोड़ी और दीवार फांदकर भाग गए. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक बाल संप्रेक्षण गृह के हाउस फादर मनीष कुशवाहा ने बताया कि ये पूरा मामला शाम करीब 7.30 बजे है. खाना खाने के बाद कुछ बच्चे सोने चले गए, वहीं कुछ टीवी देख रहे थे. इसी दौरान अपचारियों ने बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ दी. मौके पर तैनात दो सुरक्षाकर्मियों को इसकी आवाज नहीं मिली क्योंकि गरज-चमक के साथ बारिश हो रही थी. इसके बाद 11 आरोपी दीवार फांदकर भाग गए.

हत्या, दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में आरोपी

फरार बाल कैदियों की उम्र 14 से 17 साल बताई जा रही है. इन पर हत्या, दुष्कर्म, चोरी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. हाउस फादर ने बताया कि फरार अपचारी सरगुजा, सूरजनगर और कोरिया जिले के रहने वाले हैं. मनीष कुशवाहा ने अंबिकापुर के अपचारी पर शक जताया है. उसके खिलाफ शहर के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं. शक है कि उसने दूसरे अपचारियों को विश्वास में लेकर घटना को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें: CG Weather: मानसून ने आधे से ज्यादा छत्तीसगढ़ को किया कवर, IMD ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गांधीनगर पुलिस थाने की टीम ने फरार बाल कैदियों की तलाश शुरू कर दी है. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और दूसरी जगहों पर तलाशी की जा रही है. पुलिस बाल संप्रेक्षण गृह के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. इस मामले की सूचना जिला प्रशासन और बाल कल्याण समिति को दे दी गई है.

ज़रूर पढ़ें