Ambikapur: गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष के भतीजे से मारपीट, जेब से लूटे 2500 रुपये, 5 पर FIR दर्ज
अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी वारदात सामने आई है. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव के साथ मारपीट और लूट की घटना हुई है. घटना समलाया मंदिर के पास की बताई जा रही है, जिससे शहर में हड़कंप मच गया है.
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव का रास्ता रोककर राज बंगाला, गोलू पठान सहित 4-5 युवकों ने मारपीट की है. इतना ही नहीं पीड़ित का आरोप यह भी है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब में रखे 2500 रुपये भी लूट लिए. मारपीट में अभिरत सिंहदेव को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस ने जांच शुरू की
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू पठान, राज बंगाला समेत 6 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 119(1), 191(2), 296, 324 (2) व 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है.
आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियोंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट के वक्त आरोपियों ने कहा कि हम यहां के दादा हैं, यदि थाने में रिपोर्ट करोगे तो चाकू से हमला कर मार डालेंगे. पीडि़त ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका चश्मा भी तोड़ दिया.
ये भी पढे़ंः सागर में जहरीली शराब से कितनी मौतें? मंत्री ने बताए 19 मृतकों के नाम, पटवारी का 50 मौतों का दावा, आंकड़ों पर सियासत!