कहीं आप तो नहीं पी रहे मछली वाले बर्फ से बना गन्ना जूस और शेक? अंबिकापुर की बर्फ फैक्ट्री में छापेमारी के बाद हुआ खुलासा

अंबिकापुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों के द्वारा अंबिकापुर में संचालित आधा दर्जन से अधिक बर्फ फैक्ट्री में जांच कार्यवाही की गई. इस दौरान अधिकारियों ने जो तस्वीर देखी उसे देखकर वे भी हैरान रह गए.
CG News

गंदगी के बीच फैक्ट्री में बन रही बर्फ

CG News: अगर आप गन्ना जूस या मैंगो सेक पी रहे हैं, तो अभी से ही सावधान हो जाइए क्योंकि अंबिकापुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की जांच में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. जिसमें बात सामने आई की बर्फ फैक्ट्री में सिर्फ और सिर्फ मछलियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए बर्फ बनाया जा रहा है, लेकिन इस बर्फ का उपयोग खाने में किया जा रहा है. अगर आप यह मानकर इस जूस को पी रहे हैं कि इससे आपको गर्मी से राहत मिलेगी तो गर्मी से राहत मिले या ना मिले आप बीमार जरूर कर सकते हैं, क्योंकि यह आपका सेहत बिगाड़ने वाला है.

बर्फ फैक्ट्री में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी

अंबिकापुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों के द्वारा अंबिकापुर में संचालित आधा दर्जन से अधिक बर्फ फैक्ट्री में जांच कार्यवाही की गई. इस दौरान अधिकारियों ने जो तस्वीर देखी उसे देखकर वे भी हैरान रह गए. यहां बर्फ फैक्ट्री में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है. मक्खियां भीनभीना रही हैं. कीड़े बर्फ पर गिर रहे हैं और जब इसे लेकर विभाग के अधिकारियों ने बर्फ फैक्ट्री के मालिकों से पूछताछ की तब उनका कहना था कि वे सिर्फ मछलियों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए बर्फ तैयार कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ बर्फ फैक्ट्री के बाहर लिखा हुआ था कि हमारे द्वारा शादी विवाह और दूसरे आयोजन के लिए बर्फ बेचे जाते हैं.

गन्ना और मैंगो जूस बनाने में कर रहे उपयोग

हैरानी की बात तो यह है कि इस जांच कार्यवाही के दूसरे दिन जब विभाग के अधिकारी पहुंचे तब भी ऐसा ही बोर्ड फैक्ट्री के बाहर लगा हुआ था. इतना ही नहीं गन्ना जूस और मैंगो जूस बेचने वाले भी इसी बर्फ का उपयोग कर रहे हैं.

फूड सेफ्टी विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब आम लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है दूसरी तरफ लोगों की सेहत के साथ इस तरीके से लंबे समय से खिलवाड़ हो रहा था, अधिकारियों का कहना है कि इसकी वजह से लोग टाइफाइड और पीलिया जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान उन्होंने बर्फ की फैक्ट्री में इतनी गंदगी देखी है जिसे देखने के बाद कोई भी व्यक्ति इस बर्फ का उपयोग नहीं कर पाएगा. फूड सेफ्टी अधिकारी नितेश मिश्रा इसे लेकर क्या कह रहे हैं उन्हें भी सुनिए.

ये भी पढ़ें- CG News: पानीपुरी खाकर फूड पॉइजिंग के शिकार हुए 50 से ज्यादा ग्रामीण, सभी का इलाज जारी

मतलब साफ है कि अगर आप गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में या किसी भी पदार्थ में बर्फ का उपयोग कर रहे हैं तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है आपको लंबे समय तक बीमार कर सकता है ऐसी स्थिति में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों को इस पूरे मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए ऐसे बर्फ फैक्ट्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है.

ज़रूर पढ़ें