CG News: पानीपुरी खाकर फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 50 से ज्यादा ग्रामीण, सभी का इलाज जारी

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पानीपूरी खाकर दर्जनों ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. जानकारी के मुताबिक, केराडीह साप्ताहिक बाजार में ठेले का पानीपुरी खाकर 50 से ज्यादा ग्रामीणों की तबियत बिगड़ गई.
CG News

पानीपुरी खाकर फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 50 से ज्यादा ग्रामीण

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पानीपूरी खाकर दर्जनों ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. जानकारी के मुताबिक, केराडीह साप्ताहिक बाजार में ठेले का पानीपुरी खाकर 50 से ज्यादा ग्रामीणों की तबियत बिगड़ गई. वहीं आठ लोगों को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया. बाकी ग्रामीणों का कैंप लगाकर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में ही इलाज शुरू किया. फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बनी है.

फूड पॉइजनिंग से 8 ग्रामीणों की हालत गंभीर

प्रभावित लोगों में से 8 ग्रामीणों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं बाकी प्रभावित लोगों का इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में ही लगाए गए एक मेडिकल कैंप के माध्यम से किया गया.

कैसे हुआ फूड पॉइजनिंग?

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय बाजार में एक पानीपूरी के ठेले पर गोलगप्पे खाने के बाद गांव वाले अचानक बीमार पड़ने लगे. बहुत कम समय में ही बीमार लोगों की संख्या 50 से ज्यादा हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. मरीजों ने पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी की शिकायत की. ये ऐसे लक्षण थे जो सीधे तौर पर फूड पॉइजनिंग की ओर इशारा करते हैं. 

ये भी पढ़ें- CG Congress List: विवादों के बाद दूसरी बार रायपुर कांग्रेस की लिस्ट जारी, 70 वार्डों में हुई वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति

जांच में जुटी प्रशासन की टीम

फूड पॉइजनिंग के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. बाजार में लगे पानीपुरी के ठेलों की जांच की जा रही है और खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पानीपुरी में इस्तेमाल किया गया पानी या मसाला दूषित तो नहीं था.

ज़रूर पढ़ें