CG News: CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी, 6 से 9 जून तक होगी परीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के आयोजन की तारीखों की घोषणा कर दी है.
Chhattisgarh Public Service Commission

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग

CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के आयोजन की तारीखों की घोषणा कर दी है. प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक अहम सूचना है. आयोग के अनुसार मुख्य लिखित परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी.

परीक्षा का समय और विषयवार कार्यक्रम

परीक्षा चार दिनों तक चलेगी और प्रत्येक दिन दो पालियों में संपन्न होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 6 जून को भाषा और निबंध, 7 जून को सामान्य अध्ययन-1 एवं सामान्य अध्ययन-2, 8 जून को सामान्य अध्ययन-3 एवं सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा होगी. वहीं 9 जून को केवल सामान्य अध्ययन-5 का पेपर आयोजित किया जाएगा.

पांच संभागों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के लिए राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

प्रवेश पत्र को लेकर जरूरी सूचना

आयोग ने बताया है कि प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी किए जा चुके हैं. उम्मीदवार CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

डाक या SMS से नहीं मिलेगी जानकारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा और न ही इसके संबंध में व्यक्तिगत सूचना या SMS जारी किया जाएगा. ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है.

ये भी पढे़ं- CGPSC Scam: हाई कोर्ट ने खार‍िज की आरोपी उत्कर्ष की अग्र‍िम जमानत, पुलिस गिरफ्त से चल रहा फरार, 25 लाख रुपये लेकर कराई थी परीक्षा पास

ज़रूर पढ़ें