CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया सारा सामान बरामद किया है. हालांकि इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है. आरोपी द्वारा दंतेश्वरी मंदिर के भीतर सरस्वती माता की प्रतिमा और नारायण मूर्ति से चोरी की गई चेन सोने की नहीं है.
Police revealed the theft that took place in Danteshwari temple.

दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया.

CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान मोनू यादव पिता मंगल यादव निवासी उड़ीसा के कोसमी के रूप में की है. आरोपी का ससुराल फ्रेजरपुर में है. वारदात के दिन सीसीटीवी में कैद फुटेज और साइबर टीम की मदद से आरोपी की पहचान कर उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया.

चोरी का सारा सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया सारा सामान बरामद किया है. हालांकि इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है. आरोपी द्वारा दंतेश्वरी मंदिर के भीतर सरस्वती माता की प्रतिमा और नारायण मूर्ति से चोरी की गई चेन सोने की नहीं है. जिस उद्देश्य से आरोपी ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. वह नकली आभूषण होने की वजह से उसे बेच नहीं पाया और उसके बाद उड़ीसा में जाकर छिपा हुआ था.

साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बोधघाट पुलिस, कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पता कर आखिरकार आरोपी को धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक आरोपी मोनू यादव आदतन अपराधी है. साल 2024 में वह गांजा तस्करी के मामले में भी सजा काट चुका है और जेल से छूटने के बाद वह मार्केल सिवनागुड़ा आवास प्लाट पारा में रह रहा था.

ये भी पढे़ं: CG News: होली से पहले साय सरकार ने किसानों को धान की राशि खातों में ट्रांसफर की, दुर्ग में विवेकानंद भवन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें