31 साल के हुए अनंत अंबानी, बर्थडे पर दिखा राधिका का रोमांटिक अंदाज, जामनगर में उमड़ा पूरा बॉलीवुड
अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका
Anant Ambani 31st Birthday: रिलायंस इंडस्ट्रीज के उत्तराधिकारी अनंत अंबानी आज यानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर गुजरात के जामनगर (वनतारा) में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके परिवार, करीबी दोस्तों और कई फिल्मी सितारों ने जश्न मनाया. उत्सव की शुरुआत अनंत ने दान-पुण्य के नेक काम के साथ की. सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.
राधिका का दिखा रोमांटिक अंदाज
सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी के जन्मदिन का एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन पर फूलों की वर्षा की जा रही है. वीडियो में पत्नी राधिका मर्चेंट उन्हें प्यार से किस करते हुए जन्मदिन की बधाई दे रही हैं. फैंस को यह केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है और लोग उन्हें एक ‘परफेक्ट कपल’ बता रहे हैं.
जामनगर का वनतारा इस कपल के लिए बहुत खास है, जहां वे अक्सर समय बिताना पसंद करते हैं. इसी जगह पर वे फिल्मी सितारों के साथ शानदार पार्टियां भी करते हैं. फैंस उनकी जोड़ी को देखकर कह रहे हैं कि दोनों सच में एक-दूसरे के लिए ही बने हैं.
जामनगर पहुंचे बॉलीवुड के सितारे
अनंत अंबानी के जन्मदिन का जश्न 9 अप्रैल से ही जामनगर में शुरू हो गया था. इस खास मौके पर बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारे वहां पहुंचे हुए हैं, जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, काजोल और एआर रहमान जैसे दिग्गज शामिल हैं.
सलमान खान जो अनंत को अपने छोटे भाई की तरह प्यार करते हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. जामनगर में सितारों का यह जमावड़ा किसी बड़े फिल्म फेस्टिवल जैसा लग रहा है.
ये भी पढ़ें-सलमान खान के सपोर्ट के बाद पावर में दिखे राजपाल यादव, बोले- अब मैं बहुत खुश हूं
अनंत ने सेवा-दान-पुण्य के कार्य किए
अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन का जश्न बुधवार रात एक शानदार सूफी कॉन्सर्ट के साथ शुरू हुआ, जहां रणवीर सिंह ने अपनी परफॉरमेंस से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया. इस खास मौके पर अनंत ने सेवा और दान-पुण्य के कार्य किए. उन्होंने 1 लाख से ज्यादा गायों को ‘छप्पन भोग’ खिलाया और जयपुर में हाथियों के लिए 3000 किलो फलों का इंतजाम किया. इसके अलावा, अनंत ने देश के फेमस मंदिरों में करोड़ों रुपये दान किए और स्कूली बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की.