कौन हैं अनंत नाग? दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से किए जाएंगे सम्मानित, PM मोदी ने दी बधाई

Anant Nag Dadasaheb Falke Award: भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनंत नाग को साल 2024 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है. उन्हें अब तक 5 बार कर्नाटक राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. साल 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था.
anant nag dadashaheb award

अभिनेता अनंत नाग

Anant Nag Dadasaheb Falke Award: भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनंत नाग को साल 2024 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है. गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में 22 सितंबर को 72वें फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में नाग को सम्मानित किया जाएगा. मालगुड़ी डेज और केजीएफ फिल्म में उन्होंने अहम भूमिका मिली थी.

पीआईबी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर दिया गया है. भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अभिनेता को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनकी शानदार सिनेमायी यात्रा के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा, जिसने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि कई दशकों से उनके सहज अभिनय, अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और शानदार काम ने भारतीय सिनेमा, और खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है. उन्होंने जो भी भूमिका निभाई, उसमें एक अनोखी गहराई और सच्चाई दिखाई. उन्होंने आगे कहा कि यह सच में एक बेहद खास कलाकार के लिए पूरी तरह से हकदार सम्मान है.

कन्नड़ फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता

अनंत नाग का जन्म 4 दिसंबर 1948 को हुआ था. वे कन्नड़ फिल्म जगत के प्रतिष्ठित औक सम्मानित कलाकार हैं. उन्होंने हिंदी, तेलुगू, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी समेत अलग-अलग भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्मों अभिनय का जौहर दिखाया है. इनमें 250 से अधिक कन्नड़ फिल्म शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: क्या KBC-बॉलीवुड से रिटायरमेंट ले रहे हैं अमिताभ बच्चन? बिग बी ने खुद बताया सच

अभिनेता ने आरके नारायण की कहानियों पर आधारित ‘मालगुड़ी डेज’ में बेहतरीन काम किया था. केजीएफ चैप्टर-1 और रॉकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्हें अब तक 5 बार कर्नाटक राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. साल 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था.

ज़रूर पढ़ें