तुषार कपूर के बाद आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग से धमकी, मांगी करोड़ों की रंगदारी
आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग से धमकी
Lawrence Bishnoi Gang Extortion Call: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने से हड़कंप मच गया. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस जांच की टीम जांच में जुट गई है. खुराना की टीम ने पुलिस से बताया कि लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देते हुए करोड़ों रुपए की मांग की गई है. फिलहाल, मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस एक्टिव हो गई है और जांच शुरू कर दी है. इससे पहले लॉरेंस गैंग द्वारा तुषार कपूर को धमकी दी गई थी.
जानकारी के अनुसार, जिस शख्स ने आयुष्मान खुराना को धमकी दी. उसने अपने आप को लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताया और करोड़ों रुपए की रंगदारी मांगी. हालांकि, इस मामले की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई गई है, लेकिन FIR नहीं दर्ज की गई है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि धमकी भेजने वाले का क्या मकसद था और इसमें किसका हाथ है? पुलिस धमकी वाले ऑडियो क्लिप की जांच संबंधित आरोपी के ऑडियो से कर रही है.
पुलिस जांच में जुटी
हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह धमकी लॉरेंस गैंग की तरफ से दी गई है या फिर किसी ने डराने धमकाने के लिए साजिश रची है. जिस शख्स ने धमकी दी है. उसने अपना नाम हैरी बॉक्सर बताया और लॉरेंस गैंस से जुड़ा बताया.
कई लोगों को धमकी मिलने से हड़कंप
बता दें, इससे पहले बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को भी धमकी मिली थी. उसमें भी धमकी भेजने वाले ने अपना नाम हैरी बॉक्सर बताया है. इससे पहले टाइगर श्रॉफ पर हमला हो चुका है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ही ली थी. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को बम से उड़ाने से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. जिसकी वजह से पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है.


