Devara BO Collection Day 6: छठे दिन भी ‘देवरा’ का जलवा, पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

'देवरा' में सैफ अली खान ने विलेन का किरदार निभाया है. इसके अलावा शाइन टॉम चाको, मुरली शर्मा और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Devara part 1

Devara part 1

Devara BO Collection Day 6: जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान जैसे स्टार की फिल्म ‘देवरा’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. फिल्म ने पहले दिन ही बंपर कमाई की, मगर दूसरे दिन उस कमाई को बरकरार नहीं रख पाई. दुसरे दिन फिल्म को 53.70 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली, इसके साथ ही इसका कलेक्शन आधे से भी कम हो गया. फिल्म को रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए. आइए जानते है, फिल्म का बॅाक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा है.

1-6 दिन की कुल कमाई

पहला दिन 82.5 करोड़ की कमाई के बाद दूसरे दिन 38.2 करोड़ की कमाई से भारी गिरावट देखने को मिली. वहीं फिल्म देवरा ने तीसरे दिन 39.9 करोड़, चौथे दिन 12.75, पांचवें दिन 14 करोड़ और छठा दिन 20 करोड़ की कमाई की. इस तरह, ‘देवरा’ का कुल कलेक्शन 207 करोड़ तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: Dhoom 4: शाहरुख या सूर्या नहीं, ये एक्टर होगा धूम 4 में विलेन, हो गया कन्फर्म!

हॉलीडे पर देवरा का कमाल

‘देवरा’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी ऊंची छलांग लगाई और कमाई में थोड़ा सुधार नजर आया है. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला और 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू लिया.

5 भाषाओं में रिलीज हुई ‘देवरा पार्ट 1’

कोराताला शिवा के डायरेक्शन में बनी ‘देवरा- पार्ट 1’ एक तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. ये तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज हुई है. फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ जाह्ववी कपूर लीड एक्ट्रेस नजर आई हैं. ‘देवरा’ में सैफ अली खान ने विलेन का किरदार निभाया है. इसके अलावा शाइन टॉम चाको, मुरली शर्मा और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें