iPhone 18 Series का क्रेज, रितेश-जेनेलिया समेत इन बॉलीवुड सितारों ने खरीदा नया आईफोन

iPhone 18 Series Sale in India: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे iPhone 18 Pro Max लिए हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी इस पोस्ट में आईफोन 18 प्रो मैक्स की पहली झलक दिखाई है.
iPhone 18 Series

बॉलीवुड सितारों ने खरीदा iphone 18 सीरीज

Bollywood Stars Buy New iPhone: एंड्रॉयड कितनी भी महंगी और लेटेस्ट फीचर्स के साथ नई फोन सीरीज़ लॉन्च कर ले, लेकिन मार्केट में हमेशा iphone का ही क्रेज देखने को मिलता है. आज भारत में आईफोन 18 और iPhone 18 Pro Max सीरीज़ की सेल शुरू हो चुकी है. इस बीच दिल्ली और मुंबइ समेत कई Apple स्टोर्स पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. वहीं बॉलीवुड सितारे भी iphone18 खरीद रहे हैं. बॉलीवुड सितारों की लाइफस्टाइल की बात करें, तो उनका हर आइटम कीमती और लग्जरीयस होता है. कई सितारे अलग-अलग कलर्स के आईफोन 18 और आईफोन 18 प्रो मैक्स फोन हाथ में लिए हुए नजर आ रहे हैं.

रितेश देशमुख ने खरीदा ग्लेशियर ब्लू iphone

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे iPhone 18 Pro Max लिए हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी इस पोस्ट में आईफोन 18 प्रो मैक्स की पहली झलक दिखाई है.

रितेश ग्लेशियर ब्लू कलर का आईफोन हाथ में लिए और कानों से लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरा वाला ब्लू’.

जेनेलिया देशमुख ने लिया Burgundy कलर iphone

वहीं रितेश देशमुख की पत्नी ने भी आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदा है. जेनेलिया देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आईफोन 18 प्रो मैक्स के साथ एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वे Burgundy कलर का आईफोन लिए हुए नजर आ रही हैं.

पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि जेनेलिया इसे पाकर कितनी ज्यादा खुश हैं. जेनेलिया का यह बरगंडी कलर वाला आईफोन 18 प्रो मैक्स देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लग रहा है.

ये भी पढ़ें-iPhone 18 की सेल शुरू, Apple Store पर भारी भीड़, जानें कीमत और डिस्काउंट ऑफर्स

दूसरे सितारे भी खरीदे iphone 18 pro max

बता दें कि रितेश और जेनेलिया के अलावा भी कई बॉलीवुड सितारों ने आईफोन 18 और आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदा है. नेहा धूपिया और करिश्मा तन्ना समेत कई सेलेब्स अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बरगंडी कलर वेरिएंट वाले आईफोन 18 प्रो मैक्स के साथ तस्वीरें शेयर कर चुके हैं. नया फोन लेने के बाद ये सभी सितारे काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें