सुकेश केस में जैकलीन का यू-टर्न! सरकारी गवाह बनने की जताई इच्छा, महाठग की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने कहा है कि वह सुकेश चंद्रशेखर के मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं. हालांकि कोर्ट ने कहा कि वह इसके लिए जांच एजेंस‍ी के पास जाएं.
Sukesh Chandrashekhar case

कलिन फर्नांडीस और सुकेश चंद्राकर

Jacqueline Fernandez: महाठग सुकेश चंद्रशेखर इस समय जेल में बंद है. उसे 31 में से 26 मामलों में फिलहाल जमानत मिल चुकी है. 5 ऐसे मामले हैं जिन पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है. यही वजह है कि वो जेल में बंद है. इन सब के बीच सुकेश चंद्रशेखर को बड़ा झटका लग सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने दिल्ली की अदालत में कहा है कि वह इस मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं, अगर ऐसा होता है कि तो आने वाले दिनों में सुकेश की मुसीबत और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं.

कोर्ट ने जैकलीन की बात सुनने के बाद कहा कि इसके लिए उन्हें सीधे अदालत नहीं, बल्कि पहले प्रवर्तन निदेशालय यानी ED के पास  आवेदन दे सकती हैं. इसके बाद ही उन्हें सरकारी गवाह बनाया जा सकता है. मौजूदा कानून के अनुसार, किसी आरोपी या संबंधित व्यक्ति को सरकारी गवाह बनाने की प्रक्रिया जांच एजेंसी के जरिए ही शुरू होती है. कोई भी डायरेक्‍ट सरकारी गवाह नहीं बन सकता है.

जैकलीन बन पाएंगी गवाह?

अब कोर्ट की सलाह के बाद अगर जैकलीन ईडी को सरकारी गवाह बनने की अर्जी देती हैं. तो सबसे पहले एजेंसी उनके बयान दर्ज करेगी. इसके बाद तय किया जाएगा कि उन्हें गवाह बनाया जाए या फ‍िर नहीं. इसके बाद ED अदालत में अपनी रिपोर्ट दाखिल कर सकती है.

पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब कुछ ही महीनों पहले सुप्रीम कोर्ट ने जैकलीन की उस याचिका को खारिज कर द‍िया था, जिसमें उन्‍होंने अपने खिलाफ चल रही आपराधिक कार्रवाई को रद्द करने की मांग की थी.

क्‍या हैं सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप?

सुकेश चंद्रशेखर की पहचान महाठग के तौर पर की जाती है. उस पर आरोप है कि उसने करोड़ों रुपये की  ठगी कर कई लोगों को निशाना बनाया है. D के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों रुपये के महंगे गिफ्ट दिए थे. इनमें लग्जरी गाड़ियां, महंगे गहने, डिजाइनर कपड़े और अन्य कीमती सामान शामिल थे.

जांच एजेंसी का दावा है कि जैकलीन को मुकेश के आपराधिक बैकग्राउंड की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने उससे 7 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के तोहफे दिए थे. हालांकि जैकलीन ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है.  एक्ट्रेस का कहना है कि मुकेश ने खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताकर उन्हें गुमराह किया था. उन्हें यह नहीं पता था कि वह आपराधिक मामलों में शामिल है.

जेल में बंद है मुकेश

मुकेश फिलहाल जेल में बंद है. वह कई बार जेल से जैकलीन के नाम चिट्ठियां लिख चुका है और खुद को उनका बॉयफ्रेंड भी बताता रहा है. हालांकि जैकलीन की तरफ से ऐसे दावों को कभी स्वीकार नहीं किया गया.

अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या ED जैकलीन की अर्जी स्वीकार करती है और क्या उन्हें सरकारी गवाह बनाया जाता है. अगर ऐसा हुआ तो मुकेश केस में कई नए खुलासे हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: इश्क, बदला और खून! पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, 3 साल तक रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

ज़रूर पढ़ें