इश्क, बदला और खून! पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या, 3 साल तक रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Indore Crime: इंदौर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी. फिलहाल, पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
indore crime

इंदौर में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

Indore Crime: इंदौर में प्रेम-प्रसंग के चक्कर में महिला ने अपने ही पति की हत्या करा दी. इन दिनों लगभग हर दिए ऐसी खबरें देखने को मिल रही हैं, जिसमें महिला अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा देती हैं. इन सबके पीछे अवैध प्रेम संबंध बड़ी वजह होती है. इंदौर से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है. जहां महिला ने अपने प्रेमी की हत्या करा दी. फिलहाल, सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल की रात राऊ थाना पुलिस ने हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची, तो देखा कि एक युवक घायल अवस्था पर पड़ा है. जिसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक की पहचान नवीन पाटीदार के रूप में हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. घटनास्थल पर मिले कारतूस के आधार पर पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस ने जब जांच की, तो पता चला कि इस हत्या में मृतक की पत्नी का हाथ है. पत्नी ने ही प्रेमी को सुपारी देकर हत्या करा दी. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाला. जिसमें एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पहचान की. जब पुलिस ने उस मोटरसाइकिल सवाल को पकड़कर पूछताछ की, तो आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया. इस दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे, जिसके चलते हत्या की.

ये भी पढ़ेंः आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, कब से मिलेगा महिलाओं को 33% Reservation का फायदा?

निगरानीशुदा बदमाश है मुख्य आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को जो कहानी बताई उसने पूरे मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया. मुख्य आरोपी राहुल उईके और मृतक नवीन के बीच पुरानी रंजिश थी. पहले किसी मामले में नवीन की मुखबिरी के चलते राहुल पकड़ा गया था तभी से वह बदला लेने की फिराक में था. इसी दौरान राहुल के मृतक की पत्नी भारती के साथ अवैध संबंध भी बन गए. मुख्य आरोपी थाने का निगरानीशुदा बदमाश भी है.

ज़रूर पढ़ें