Animal: जावेद अख्तर ने ‘एनिमल’ की उड़ाई धज्जियां… बोले- ‘’ऐसी सफलता खतरनाक है’’

Animal: गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपने बयान में कहा है कि एनिमल की सफलता बहुत खतरनाक है.
animal

जावेद अख्तर व रणबीर कपूर

Animal: बीते साल रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंड़े गाड़ दिए थे. फिल्म ने अब तक 550 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. अभी भी फिल्म देखने के लिए थिएटर में दर्शक पहुंच रहे हैं. पिता-पुत्र के रिलेशन पर बनी एनिमल में रणबीर कपूर ने अपने ग्रे शेड किरदार से हर किसी का दिल जीत लिया. वहीं फिल्म में बॉबी देओल का अंदाज भी हैरान करने वाला था. इस बीच, गीतकार जावेद अख्तर ने महीने भर बाद फिल्म पर रिएक्शन दिया है.

फिल्म पर जावेद अख्तर ने तीखी प्रतिक्रिया

‘एनिमल’ पर जावेद अख्तर ने बयान दिया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपने बयान में कहा है कि एनिमल की सफलता बहुत खतरनाक है. उन्होंने फिल्म के एक सीन का हवाला देते हुए कहा, “फिल्म में हीरो महिला किरदार से ये कहता है कि – ‘मेरे जूते चाटो’,’एक आदमी फिल्म में औरत को थप्पड़ मार देने में कहता है कि क्या जाता है’, उस पर लोग तालियां बजा रहे हैं. ऐसी सफलता बहुत खतरनाक है.”

जावेद अख्तर ने कहा कि ये दर्शकों को सोचना चाहिए कि वो कैसे और किस सब्जेक्ट का चुनाव कर रहे हैं. दरअसल जावेद अख्तर अंजता अरोरा फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे, जहां पर उन्होंने मौजूदा फिल्मों को लेकर बात की.

इससे पहले भी फिल्म एनिमल के डायलॉग्स को लेकर हंगामा मचा था. फिल्म एक दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी. जहां एनिमल रणबीर कपूर की सबसे सफल फिल्म रही, तो वहीं सबसे विवादित फिल्म का टाइटल भी ‘एनिमल’ के नाम रहा.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें