दृश्यम 3 से लेकर हनुमान अंश तक, OTT पर आज रिलीज होंगी ये 5 धमाकेदार फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
आज रिलीज होंगी ये फिल्में
Five Big Releases Today List: ओटीटी लवर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इस वीक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिन्हें आप घर बैठे देख सकते हैं और इनका मनोरंजन उठा सकते हैं. ओटीटी फैंस हर बार इस इंतजार में रहते हैं कि आखिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब फिल्में रिलीज होंगी, जिन्हें वे अपनी फैमिली के साथ भी देख सकें.
बता दें कि 27 नवंबर 2026 को जियोहॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्शन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.
ढाई चाल-जियोहॉटस्टार
यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है. कहानी मयूर भारद्वाज की है, जिसका किरदार गगन अरोड़ा निभा रहे हैं. मयूर कॉलेज का स्टूडेंट लीडर है.

वह बड़े नेताओं के कहने पर कैंपस का चुनाव लड़ता है और धीरे-धीरे राजनीति की मुश्किल दुनिया में फंस जाता है. इस दौरान उसे कई तरह के समझौते करने पड़ते हैं.
दृश्यम: द कन्क्लूजन – नेटफ्लिक्स
दृश्यम के तीसरे भाग में कहानी फिर से विजय सलगांवकर के इर्द-गिर्द घूमेगी. इस बार एसपी राजवीर सिंह तोमर बने जयदीप अहलावत को सैम के मर्डर केस में नया सबूत मिलता है.

इससे विजय यानी अजय देवगन और उनका परिवार फिर से पुलिस की नजर में आ जाता है.
हनुमान अंश – सोनीलिव
यह फिल्म एक छोटे लड़के की कहानी है, जो अपनी मां को खोने के बाद बहुत दुखी रहता है. वह अपनी मां से फिर मिलने की आस में भगवान की भक्ति की तरफ मुड़ जाता है.

उसकी यह यात्रा उसे सेवा, भक्ति और दया का असली मतलब सिखाती है. आखिर में यही लड़का नीम करौली बाबा बन जाता है.
द चाइल्ड – नेटफ्लिक्स
यह फिल्म फर्नांडो आरामबुरु के फेमस नॉवेल पर बनी है. कहानी स्पेन के बास्क इलाके की है, जहां एक दुखद हादसा होता है.

साल 1980 में स्कूल में गैस धमाका होता है, जिसमें 9 साल के नुको की मौत हो जाती है. इसके बाद उसकी मां और दादाजी इस गम से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं.
अप्रैल एक्स – लायंसगेट प्ले
यह फिल्म भविष्य की एक डरावनी और अनिश्चित दुनिया में सेट है. कहानी बैक्सटर की है, जिसका किरदार कॉनर स्टॉरी निभा रहे हैं.

बैक्सटर अपनी लापता जुड़वां बहन अप्रैल यानी लिली क्रुग को ढूंढने निकलता है.



